29 सितंबर से फिर खुलेंगे 12 पर्यटक स्थल, सुरक्षा समीक्षा के बाद एलजी मनोज सिन्हा का ऐलान
संजीव कुमार
29 सितंबर से फिर खुलेंगे 12 पर्यटक स्थल, सुरक्षा समीक्षा के बाद एलजी मनोज सिन्हा का ऐलान
जम्मू, 26 सितंबर (संजीव): उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को घोषणा की कि विस्तृत सुरक्षा समीक्षा और यूएचक्यू बैठक में चर्चा के बाद जम्मू-कश्मीर के 12 पर्यटक स्थलों को 29 सितंबर से पुनः खोल दिया जाएगा।
एलजी कार्यालय के आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया गया, “आज हुई यूएचक्यू बैठक में गहन सुरक्षा समीक्षा और चर्चा के बाद, मैंने कश्मीर और जम्मू संभाग में और अधिक पर्यटक स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है, जिन्हें हाल ही में एहतियाती तौर पर बंद किया गया था।”
कश्मीर संभाग के सात पर्यटक स्थल— अरू वैली, राफ्टिंग प्वाइंट यन्नर, अक़्क़ाद पार्क, पदशाही पार्क, कमान पोस्ट तथा जम्मू संभाग के पाँच स्थल— डगन टॉप (रामबन), धग्गर (कठुआ), शिव गुफा (सलाल, रियासी) 29 सितंबर (सोमवार) से पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे।
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद एहतियातन इन स्थलों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।


