खबर

विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता पन्ना का उपकेंद्र पवई का औचक निरीक्षण

विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता पन्ना का उपकेंद्र पवई का औचक निरीक्ष
रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान रिपोर्ट

5 अगस्त मंगलवार को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड पन्ना के अधीक्षण अभियंता पन्ना प्रमोद कुमार गेदाम द्वारा उपकेंद्र नन्ही पवई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उनके साथ पवई संभाग के कार्यपालन अभियंता एसके गेदम साथ रहे निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता द्वारा उपकेंद्र परिसर में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्ति की गई तथा स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश दिए श्री गेड़ाम द्वारा उपकेंद्र में लॉग बुक ट्रिपिंग रजिस्टर लोड रजिस्टर फीड वाइस ट्रिपिंग रजिस्टर एवं vip विजिटिंग रजिस्टर, कर निरीक्षण किया गया साथ ही विद्युत वितरण केंद्र के foc निरीक्षण किया जिसमें उपभोक्ता शिकायत से संबंधित प्रविष्टियां सही नहीं पाई गई एवं कॉल सेंटर 1912 से प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों का भी निरीक्षण किया गया उपभोक्ताओं की शिकायतों की निराकरण के मामले में भी अधीक्षण अभियंता द्वारा फटकार लगाई गई तथा शिकायतों की निराकरण टाइम लिमिट में करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान उप संभाग पवई में पदस्थ सहायक अभियंता हेमंत कुमार माहोर, पवई वितरण प्रभारी अधिकारी सतीश कुमार सैनी सब स्टेशन ऑपरेटर मुकेश नामदेव उपस्थित रहे
*उत्कृष्ट राजस्व बसूली पर तीन कर्मचारी हुए सम्मानित*
निरीक्षण के बाद संभागीय कार्यालय पवई में बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता द्वारा जुलाई माह में राजस्व वसूली संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन लाइन कर्मचारी को सम्मानित किया गया जिसमें अशोक कुमार त्रिपाठी अमानगंज वितरण केंद्र रोहिणी प्रसाद पटेल शाह नगर वितरण केंद्र, तथा चंद्रभान पटेल सिमरिया वितरण केंद्र एवं दो वितरण केंद्र के प्रभारी अजय प्रजापति शाही नगर एवं कुमरेश मिस्त्री सिमरिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button