खबर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर केजेएस ने लगाया योग शिविर*ji

मैहर/जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा और इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर जिले के समस्त शासकीय व प्राइवेट संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
केजेएस में भी योग सप्ताह की शुरुआत 17 जून से माइंस प्रांगण में हुई है, जिसमें माइंस एवं वर्कशॉप के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को योग सिखाया जा रहा है। खान प्रमुख विजय सिंह राठौर के निर्देशन व राजेंद्र प्रसाद सैनी के मार्गदर्शन में प्रातः 9:15 से 10 बजे तक रखा गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ योग आसन (योग मुद्राओं) का प्रदर्शन किया।
माइंस प्रमुख ने बताया कि यह योग शिविर 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस साल योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगा’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो प्रसारण में इसकी घोषणा की थी। योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और इसके लाभों को बढ़ावा देना है।
आज के योग शिविर आयोजन में उपस्थित पदाधिकारियो में से खान प्रमुख विजय सिंह राठौड़, बीके चौधरी, एके वर्मा, आरपी सैनी,अतेंद्र भट्टाचार्य, रवि मिश्रा,राजकुमार सिंह, विनय चौधरी, आरपी द्विवेदी, सतपाल सिंह, संजय उपाध्याय, शशांक शुक्ला,राजेश शर्मा,नागेन्द्र तिवारी, श्री निवास मिश्रा , नरेंद्र सिंह के साथ खान एवम वर्कशाप के समस्त कर्मचारियो की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button