एसडीएम हरसूद पुरुषोत्तम कुमार ने किया हरसूद तहसील के ग्राम भराड़ी गोशाला एवं ग्राम इमलानि की नल जल योजना का निरीक्षण*

खंडवा 25 मई, 2025 – एस.डी.एम. हरसूद पुरुषोत्तम कुमार द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत भराड़ी में स्थित गौशाला एवं ग्राम पंचायत भराड़ी अंतर्गत ग्राम इमलानी में नल जल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में साफ सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं व गायों को गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने व पर्याप्त मात्रा में चारा एवं भूसे की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।ग्राम इमलानी पुनर्वास में जिन 9 घरों में नल कनेक्शन/स्टैंड व टोंटी नहीं है, वहां तत्काल नल कनेक्शन उपलब्ध कराने व टोंटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पंचायत के कार्यों का निरीक्षण भी किया। एसडीएम हरसूद के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत निर्मित बरूड़ तौरनिया झूमरखाली मार्ग का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपयंत्री नीरज वर्मा मौजूद थे। सड़क की हालत ठीक नहीं पाए जाने पर तत्काल मौके से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को सुधार कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान पंचायत सचिव एवं पटवारी उपस्थित थे।
*(फोटो संलग्न)*