*नागेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट
सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना में स्वस्थ सुविधा मरीजों को प्राथमिकता से नहीं बल्कि किस्मत से उपलब्ध होती हैं। यहां प्रसूताओं को भी स्ट्रेचर के लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब स्ट्रेचर न मिलने से महिला की डिलेवरी एम्बुलेंस में करानी पड़ी। यह हाल जिला अस्पताल में अव्यवस्था की पोल खोल रहा है।*

