खबर

हरसूद विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों में आयोजित हुआ भाजपा संकल्प सभा कार्यशाला का आयोजन,

मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल में गरीबों के कल्याण के साथ देश लगातार विकसित हो रहा है_केबिनेट मंत्री डॉ विजय शाह

खंडवा खालवा। । इन दिनों पूरे देश में भाजपा संगठन द्वारा विकसित भारत का कल अमृत काल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जनप्रतिनिधि भाजपा संगठन के पदाधिकारी मंडल स्तर पर बैठक लेकर मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुंचा रहे हैं।समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे जिले एवं मंडल स्तर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में भारत संकल्प सभा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।हरसूद विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों की संकल्प सभा कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को संपन्न हुआ। सभी मंडलों में क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश शासन में मंत्री को विजय शाह पार्टी के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों ने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां को कार्यकर्ता तक पहुंचाने का उनसे अनुरोध किया की उपलब्धियां को आम जन तक पहुंचाएं। हरसूद रोशनी खालवा मैं आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने कहा कि 70 सालों तक कांग्रेस ने इस देश पर राज किया लेकिन कभी भी देश के विकास एवं गरीब कल्याण की योजना नहीं बनाई। हर समय गरीबी हटाओ का नारा चुनाव के समय कांग्रेस का रहता था लेकिन गरीब हटते रहे लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि देश के प्रधानमंत्री विश्व के सिरमौर नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में जहां देश ने तरक्की की है वही गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से काफी हद तक गरीबी दूर करने का भी भरपूर प्रयास किया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में आज भारत की पहचान बनी है आज भारत को पूरी सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का अपना आशियाना हो इस समस्या को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने आवास योजना शुरू की इसके माध्यम से करोड़ो लोगों को पक्के मकान बना कर दिए गए। इलाज क्या अभाव में कई गरीब लोग दम तोड़ देते थे लेकिन गरीबों के दुख दुख दर्द को समझने वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड योजना शुरू की जिसके माध्यम से आज करोड़ों गरीब लोगों का 5 लाख तक का इलाज बड़े से बड़े अस्पताल में निशुल्क किया जा रहा है। लकड़ी से खाना बनाने की महिलाओं की समस्या को दूर करने के लिए गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए। करोड़ों गरीबों को निशुल्क अनाज वितरण लगातार किया जा रहा है।श्री शाह ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ ही आदिवासीयो किसानों के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही है। देश को विकसित करने के लिए देश में कई बड़ी योजनाएं चल रही है। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा है। हवाई सेवा, रेल सेवा में भी लगातार प्रगति देश में हो रही हे। विजय शाह ने कहा कि इन सभी उपलब्धियां को लेकर सभी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचे और इन उपलब्धियां को बताएं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संकल्प सभा कार्यशाला को खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह संतोष सोनी पार्टी के पदाधिकारी के साथ मंडल अध्यक्षों ने भी संबोधित किया। संकल्प सभा कार्यशाला में मंत्री विजय शाह के साथ ही संतोष सोनी, संतोष सीटोंके, भावना शाह,जगन्नाथ यादव, कमल खंडेलवाल, राजेश मालवीय, शुभम तिवारी, जमना बाई, राम पवार, हरिशंकर राजपूत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button