खबर

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद उप निरीक्षक श्री युगल किशोर वर्मा को किया गया नमन, विद्यालय परिसर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

*​लोकेशन जिला बलौदाबाजार*
मिथिलेश वर्मा की रिपोर्ट

​● *पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद उप निरीक्षक श्री युगल किशोर वर्मा को किया गया नमन, विद्यालय परिसर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

*एंकर*

​राष्ट्र की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस कर्मियों के सम्मान में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शहीद उप निरीक्षक श्री युगल किशोर वर्मा के नाम पर स्थापित शहीद युगल किशोर वर्मा प्राथमिक विद्यालय पलारी में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

*​- ​कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद उप निरीक्षक श्री युगल किशोर वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि पुलिस बल के जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव नई पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले ऐसे वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

* ​पुलिस स्मृति दिवस का यह दिन देश के उन तमाम पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति दी है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार द्वारा अमर शहीदों के परिजनों के प्रति भी सम्मान प्रकट करते हुए उनके कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया। ​इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण तथा स्थानीय पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीद स्मारक/चित्र के समक्ष मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button