खबर

हरसूद पुलिस व्दारा नकबजनी करने वाले गिरोह से 7 लाख रूपये के सोने चांदी के जेबरात किये गये बरामद

प्रेस विज्ञप्ति

थाना हरसूद जिला खण्डवा दिनांक 24.08.2025

हरसूद पुलिस व्दारा नकबजनी करने वाले गिरोह से 7 लाख रूपये के सोने चांदी के जेबरात किये गये बरामby
खंडवा, 24 अगस्त 2025
दिनांक 16.08.2025 को सेक्टर नम्बर 5 हरसूद में स्थित बंद मकान से अज्ञात व्यक्ति के व्दारा सोने चांदी के आभूषण व नकदी रूपये की चोरी करने की सूचना पर थाना हरसूद में अपराध क्रमांक 317/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय व्दारा अपराधियो को तत्काल पकडने हेतु निर्देशित किया गया एवं अति. पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री राजेश रघुवंशी व्दारा अनु. अधिकारी पुलिस हरसूद श्री लोकेन्द्रसिंह ठाकुर के नेतृत्व में अपराध पतारसी हेतु एक टीम का गठन किया गया।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियो व मशरूका की तलाश पतारसी पर मुखबिरो व्दारा बताया कि कुछ व्यक्तियो व्दारा छनेरा हरसूद में किराये का मकान लेकर निवास कर रात्रि में चोरी करते है। मुखबिर सूचना की तस्दीक करते संदेहियो के मोबाईल नम्बरो की टावर लोकेशन व डिटेल प्राप्त करते दिन व रात्रि के मध्य मोबाईल बंद होने की शंका के आधार पर संदेही आरोपी (1) शुभम पिता भगवान सिंह उम्र 23 साल जाति राजपूत निवासी पुनरवास इनपुन, थाना मांधाता जिला खंडवा, (2) मांगीलाल उर्फ गोलू पिता भैयालाल उम्र 24 साल, जाति भिलाला नि. गोगल गांव पुनर्वास थाना मांधाता जिला खंडवा हाल पीथमपुर, (3) दुर्गेश पिता सुरेश जाति बलाई उम्र 25 साल निवासी फोकटपुरा छनेरा थाना- हरसूद एवं बेचवाल (4) समर पिता बजारी जाति कायस्थ, निवासी धननगरी, थाना खालाकुआ, जि. हुगली (WB) हाल- सनावद जिला- खरगोन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अपराध सदर के बारे में पूछताछ करते चोरी करना जुर्म स्वीकार किया गया। विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियो व्दारा संगठित होकर रात के समय में बंद मकानो में ताला तोडकर नकबजनी करना स्वीकार किया गया जो थाना हरसूद के अपराध क्रमांक 282/2025, 290/2025, 308/2025, 316/2025 धारा 331(4),305) बीएनएस में अन्तर्गत धारा 23 (2) बीएसए के मेमो के आधार पर तैयार कर पृथक पृथक स्थान से आरोपीगणो की निशादेही पर सोने के आभूषण झुमकी, सोने की अंगूठी, सोने के टाप्स, सोने का मंगलसूत्र, सोने का लाकेट, सोने के लॉग, पंचाली, कान की बाली, रिंग एवं गले के लाकेट, सोने के मोती एवं चांदी के आभूषण पायल, बिछिया, चैन, पायजब, अंगूठी, चांदी का सिक्का, चांदी की चुडी, रमझोल, कमर का कंदोरा, कंगन, बिछोडी, झुमकी, चांदी की पूची, चांदी की पायल आदि उक्त अपराधो में जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त दो मो.सा. (1) स्पलेंडर बिना नं. की व (2) डिलक्स क्रं. एमपी 09 जे.क्यू. 5193 जप्त किया, जिसका कुल मशरूका लगभग 7 लाख रूपये है। आरोपीगणो को दिनांक 24.08.25 को न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका –
थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर, उनि रमेश मोरे, सउनि नानाराम पाटीदार, सउनि नरेन्द्रसिंह वर्मा, प्रआर 320 हरिओम मीणा, प्रआर 351 शिवशंकर उपाध्याय, प्रआर 459 मंगलसिंह चौहान, आर 616 दिलीप बोरखेडे, आर 123 भगवानसिंह मस्कोले, आर 719 हेमंत जाट की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button