*सोयत पुलिस के जांबाज बहादुरों ने 8 नर गोवंश को गो तस्करों से छुड़ाया*
*सोयत पुलिस के जांबाज बहादुरों ने 8 नर गोवंश को गो तस्करों से छुड़ाया*
सोयत/12दिसम्बर, सोयत पुलिस थाने के जांबाज जवानों एवं क्षेत्र के गौसेवक आर्यवीर दल के कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से बीती रात झालावाड़ उज्जैन रोड पर स्थित गुराड़ी बंगला पर एक बोलेरो पिकअप वाहन जिसमें 8 नर गोवंश ठूस ठूस कर भरे हुए थे तथा उन सभी नर गोवंश के मुंह एवं पैरों को घुटनों से मोड़कर बांधा हुआ था जिसके कारण सभी गोवंश तड़फ रहें थे जैसे ही गोवंश से भरा वाहन झालावाड़ उज्जैन रोड से गुजर रहा था तो सोयत पुलिस थाने की टीम एवं क्षेत्र के आर्यवीर दल के गो सेवकों ने उक्त वाहन को गुराड़ी बंगला के पास रोका तो उसमें पिड़ावा आजाद चौक तलाई निवासी सद्दाम शाह पिता मोहम्मद शाह को रंगे हाथों पकड़ा और सद्दाम से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने वाहन चालक सादिक खा पिता खाजू खा फातमा मस्जिद आरा मशीन के पास आगर मालवा एवं अन्य साथी जिन्हें सादिक खा जानता है ऐसा बताया । पुलिस ने नर गोवंश से भरे वाहन को जब्त कर सभी नर गोवंश को श्री गोवर्धन गोशाला सोयत में सुरक्षित छोड़ा गया और बोलेरा पिकअप वाहन को जब्त कर दोषी गो तस्करों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गो तस्करी में लगे अन्य तस्करों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले पिड़ावा क्षेत्र जो मध्यप्रदेश के सीमा क्षेत्र में स्थित है यहां पर गो तस्करों ने अपने गहरे पांव जमा रखे है और ये आए दिन निराश्रित घूम रहें नर गोवंश एवं पशु मेले में खेती के उपयोग के नाम से फर्जी कागज बनाकर नर गोवंश की तस्करी का खुला खेल कही समय से करते आ रहें है जिसका क्षेत्र के गौसेवक एवं आर्यवीर दल के कार्यकर्ताओं ने अनेक बार इन तस्करों से गोवंश को बचाया लेकिन गो तस्कर वाहन छोड़कर भाग जाते थे लेकिन विगत रात्रि को सोयत पुलिस की जांबाज टीम ने गो तस्करों को रंगे हाथ पकड़कर 8 नर गोवंश को मौत के मुंह से बचाने का जो पुनीत कार्य किया है उसके लिए श्री गोपाल परिवार संघ सोयत पुलिस थाने के सभी जांबाज पुलिस अधिकारियों एवं आर्यवीर दल के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता है कि उनके प्रयास से 8 नर गोवंश मौत के मुंह से बच सके साथ ही श्री गोपाल परिवार संघ आगर मालवा एवं झालावाड़ जिले के प्रशासन से मांग करता है कि क्षेत्र में जो जो भी गो तस्करी में लिप्त है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करें ताकि भविष्य में बेजुबान गोवंश को असमय मौत के मुंह में न जाना पड़े ।