खबर

ओंकारेश्वर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, पैर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर*


ओंकारेश्वर प्रदीप ठाकुर – शहर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया जब एक अज्ञात वाहन ने राह चलते युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक का पैर फैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सूचना देने पर टेम्पो चालक आनंद वर्मा ने घायल युवक को तुरंत शासकीय अस्पताल पहुँचाया,जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आप पढ़ रहे है प्रदीप ठाकुर की रिपोर्ट,घटना के बाद सड़क पर खून बिखरा हुआ दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस से अपेक्षा की जा रही है कि जल्द से जल्द सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन और उसके चालक की पहचान की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button