खबर

MCD में वार्ड कमेटी चुनाव का बिगुल, 15 जुलाई को होगा

दिल्ली एनसीआर ब्यूरो चीफ हेड
स्काई इंडिया 24×7 टीवी चैनल
से सुरेंदर तिवारी की रिपोर्ट
🏛️ MCD में वार्ड कमेटी चुनाव का बिगुल, 15 जुलाई को होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों का चुनाव

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने वार्ड कमेटियों के चुनाव का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 15 जुलाई 2026 को 12 वार्ड कमेटियों की बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि केशव पुरम, नरेला, नजफगढ़, सेंट्रल, शाहदरा साउथ और करोल बाग जोन से स्टैंडिंग कमेटी की छह रिक्त सीटों के लिए भी मतदान कराया जाएगा।

चुनाव सीक्रेट बैलेट (गुप्त मतदान) से होंगे। चुनाव लड़ने वाले पार्षदों को 10 जुलाई, शाम 5 बजे तक अपना नामांकन नगर निगम सचिव कार्यालय में जमा करना होगा। उम्मीदवार मतदान शुरू होने से पहले तक अपना नाम वापस भी ले सकेंगे।

इन चुनावों को MCD की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि वार्ड कमेटियों के साथ-साथ स्टैंडिंग कमेटी की नई तस्वीर भी इन्हीं चुनावों से तय होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

दिल्ली की सियासत में अब 15 जुलाई का दिन बेहद अहम माना जा रहा है।

दिल्ली की खबरों और जानकारी को देखने के लिए फॉलो करें

#MCD #DelhiNews #WardCommittee #StandingCommittee #DelhiPolitics

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button