खबर

सीएमएचओ डॉ पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया*

मनोज रावत की रिपोर्ट
Sky India news channel

*
उज्जैन,7 मई। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार पटेल के नेतृत्व में एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन सिंह पंवार के मार्गदर्शन में 07 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरवर में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार पटेल, जिला टिकाकरण अधिकारी डॉ आर.के.पाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष भद्रावले, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी सुश्री परविन्दर बग्गा, जिला मुल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी सुश्री साक्षी शर्मा, समस्त संस्था प्रभारी उज्जैन ग्रामीण एवं समस्त सुपरवाईजर, डीईओ, आर.बी.एस. के चिकित्सक, बीपीएम, बीसीएम, बीईई, मलेरिया इन्सपेक्टर, टी. बी. सुपरवाईजर, समस्त सी.एच.ओ. समस्त ए.एन.एम. समस्त एमपीडब्ल्यू ।

बैठक में सीएमएचओ द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए जिले में समाधान ऑनलाईन पर प्राप्त होने वाली शिकायत का समयाअवधि में त्वरीत निराकरण करें। समस्त सम्बन्धित अधिकारी अपने क्षेत्र के अंतर्गत सी.एम. हेल्प लाईन की शिकायतो का मॉनीटरिंग कर त्वरित निराकरण करें। समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया कि विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु संस्थावार संस्था प्रभारी एवं सुपरवाईजर प्रतिसप्ताह सप्ताह समीक्षा बैठक का आयोजन कर सुधारात्मक कार्यवाही करें। शतप्रतिशत गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी. पंजीयन एवं उनको प्रदान की जाने वाली 4 ए.एन.सी. जांचो का लक्ष्य शतप्रतिशत कर हाई’ रिस्क गर्भवती महिलाओं की पूर्ण निगरानी एवं प्रबंधन सुनिश्चित करें एवं अनमोल पोर्टल पर शतप्रतिशत प्रविष्ठी करें। मातृ एवं शिशु मृत्यु की 24 घंटे में रिपोर्ट कर कार्यवाही करें। संस्थागत प्रसव शतप्रतिशत करने हेतु समस्त मैदानी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव करवाने हेतु प्रेरित करें।

आरबीएस के कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य अनुसार स्क्रीनिंग कर उपचार प्रदान करवायें। नियमित टिकाकरण के अंतर्गत शिशु एवं गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत टिकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। संस्थागत प्रसव पर डोज टिकाकरण शतप्रतिशत कर यूविन में इंट्री करवाना सुनिश्चित करें। ऑगनवाडी में आने वाले कुपोषित बच्चो को आशा कार्यकर्ता द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता से समन्वय कर पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कर पूर्ण उपचार करवाएं।

एन.सी.डी. कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सीएचओ को शतप्रतिशत स्क्रीनिंग कर पोर्टल पर प्रविष्ठि करवाने हेतु निर्देशित किया गया एवं निगोरीकाया अभियान की ऑनलाईन प्रविष्ठी हेतु कहा गया। टीबी की निर्धारित लक्ष्य अनुसार जांच कर उपचार प्रांरभ करने हेतु कहा गया।

राष्ट्रीय वेक्टर रोग नियंत्रण (मलेरिया) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामवाईस मूल्यांकन कर लक्ष्य अनुसार पूर्ति करने हेतु आदेशित किया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत स्थाई एवं अस्थाई साधन का मूल्याकन कर लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button