सिविल लाइन की शराब दुकान से चार पहिया वाहनों में हो रही होम डिलीवरी,आबकारी विभाग मौन…!
सिविल लाइन की शराब दुकान से चार पहिया वाहनों में हो रही होम डिलीवरी,आबकारी विभाग मौन…!
स्काई इंडिया टीवी सतना।
सिविल लाइन स्थित सरकारी शराब दुकान से नियमों को ताक पर रखकर शहर में चार पहिया वाहनों से शराब की सप्लाई कराई जा रही है। पैकारी यानी घर-घर शराब पहुंचाने का काम खुलेआम चल रहा है, लेकिन आबकारी विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं।
कैसे हो रही सप्लाई,
सिविल लाइन शराब दुकान के सेल्समैन फोन पर ऑर्डर लेकर स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसे वाहनों में पेटी भरकर शहर की कॉलोनियों और गाँव में शराब पहुंचा रहे हैं। देर रात तक गाओं मे गाड़ियों की आवाजाही बनी रहती है।
नियमों का उल्लंघन,
आबकारी नीति के तहत लाइसेंसी दुकान से सिर्फ काउंटर बिक्री की अनुमति है। घर पहुंच सेवा या वाहनों से सप्लाई पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बाद भी दुकानदार 200-500 रुपये एक्स्ट्रा लेकर होम डिलीवरी कर रहे हैं।
कहां-कहां जा रही शराब,
सूत्रों के मुताबिक सिविल लाइन, हाटी, बगहा,और ग्रामीण छेत्र में सबसे ज्यादा सप्लाई हो रही है शराब। और पार्टियों और शादी समारोह में बल्क में पहुंचाई जा रही है।
आबकारी विभाग मौन,
स्थानीय लोगों ने कई बार आबकारी कंट्रोल रूम में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के उड़नदस्ते भी दुकान तक नहीं पहुंचे।
रहवासियों का आरोप,
सिविल लाइन छेत्र मे रहने वाले लोगों ने बताया कि रात 11 बजे बाद भी गाड़ियों से शराब उतरती है। कॉलोनियों में नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है।
जिम्मेदारों का जवाब,
जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क करने पर उनका फोन ही नहीं उठता है,तो फिर कौन जांच कराकर कार्रवाई करेगा…?
शहर में अवैध पैकरी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, और कानून-व्यवस्था भी बिगड़ रही है। लोगों ने कलेक्टर से दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
