संभागायुक्त श्री गुप्ता डीआरएम श्री कुमार एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री सिंह की अध्यक्षता में रेलवे समन्वय समिति की बैठक संपन्न*
मनोज रावत की रिपोर्ट
Sky India news channel
*
उज्जैन,08 मई। गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आगामी सिंहस्थ 2028 महापर्व के तहत निर्माणरत और अनुशंसित कार्यों में जहां भी रेलवे की अनुमति जरूरी है एवं रेलवे द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए रेलवे समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, डीआरएम श्री अश्विन कुमार ,सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह, उज्जैन पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा,देवास कलेक्टर ,उज्जैन कलेक्टर ,रेलवे की टीम एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बोर्डिंग,डिबोर्डिंग के लिए अलग-अलग स्टेशन रखने जिससे भीड़ प्रबंधन सुव्यवस्थित रूप से हो सके पर सहमति हुई।
बैठक में जानकारी दी गई कि सभी रेगुलर ट्रेंस सिंहस्थ के समय उज्जैन रेलवे स्टेशन होते हुए नहीं गुजरेंगी,उनके लिए अल्टरनेट रूट चिन्हित होंगे।
मक्सी एवं नागदा रेलवे स्टेशन के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि उक्त स्टेशन से सिंहस्थ मेला स्पेशल ट्रेंस गुजरेगी।
बैठक में नईखेडी, पिंगलेश्वर स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं की डिबोर्डिंग और आउटबाउंड या बाहर जाने वाले श्रद्धालुओं की बोर्डिंग उज्जैन स्टेशन और एक अन्य स्टेशन से रखने की सहमति हुई ।
साथ ही विक्रम नगर, चिंतामण रेलवे स्टेशन को रिजर्व स्टेशन फार एवेक्युएशन बनाने आदि पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि उज्जैन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 पर रेलवे द्वारा होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। इसी के साथ उज्जैन स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बनाने पर भी बैठक में सहमति दी गई। बैठक में लोक निर्माण सेतु ,लोक निर्माण विभाग ,एमपीआरडीसी एवं अन्य विभागों द्वारा बनाए जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज की अनुमति पर भी चर्चा की गईं।