जावर पुलिस ने गौवंश के फरार आरोपी को किया गिरफ्तारl
आदित्य उपाध्याय की रिपोर्ट
जावर पुलिस ने गौवंश के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

02.04.2025 को मुखबिर सूचना पर थाना जावर पुलिस द्वारा 14 गौवंश का वध करने हेतु क्रूरतापूर्वक ले जाने वाले आरोपीगण अबरार खाँ उर्फ गब्बर पिता हबीब खाँ उम्र 32 साल जाति मुसलमान निवासी ग्राम मुँदवाडा, हबीब खाँ पिता बशारत खाँ व लतीफ खाँ निवासीयान मुँदवाडा के विरुद्ध अप क्रं 91/25 धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा व उप पुलिस अधीक्षक खंडवा के मार्गदर्शन मे थाना जावर की पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी हबीब खाँ पिता बशारत खाँ उम्र 58 साल जाति मुसलमान निवासी ग्राम मुँदवाडा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय खंडवा के समक्ष पेश किया जाकर जिला जेल खंडवा में दाखिल किया गया।
जावर पुलिस के दबिश के दौरान वन अधिनियम के फरार आरोपी शेख लतीफ पिता शेख रसीद निवासी ग्राम मुँदवाडा को भी पकडा गया, जिसे वन विभाग के उप वन पाल महेश पाँचाल एवं आशीष शर्मा को सुपुर्द किया गया। कार्यवाही वन विभाग जावर द्वारा की जा रही है।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक गंगाप्रसाद वर्मा थाना प्रभारी जावर, सहा उप निरी रणजीत सिंह राजपूत, आर 438 सुरेश वास्कले व सैनिक 64 विजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


