शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में पवई बार संघ ने एसडीएम को सोपा ज्ञापन,
- शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में पवई बार संघ ने एसडीएम को सोपा ज्ञापन,

रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
करेरा जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना को कोर्ट बंद होने के बाद अपने घर को आ रहे थे उसी समय घात लगाकर अपराधियों द्वारा उनको गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई।
इसके संबंध में मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद एवं जनमानस द्वारा घोर निंदा करते हुए इस घटना से मध्य प्रदेश के अधिवक्ता समुदाय ने आक्रोश एवं रोस व्याप्त है ।
मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए राज्य शासन से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करती रही है जिसको शासन द्वारा आज भी लागू नहीं किया गया है अधिवक्ता परिषद की विशेष समान सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव क्रमांक 3/वि जी बी/2026 भारत किया गया स्वर्गीय संजय कुमार सक्सेना अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में सभी प्रदेशवासी अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जा किया जाए।
इस संबंध में सभी मध्य प्रदेश तहसील स्तर के सभी अधिवक्ता दिनांक 16/2/26 को न्यायालय कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाया जाने एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया।