शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में विंड वर्ल्ड का प्लेसमेंट आयोजित*
*शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में विंड वर्ल्ड का प्लेसमेंट आयोजित*
पॉलीटेक्निक पवई के विद्यार्थी मल्टीनेशनल कंपनी में करेंगे कार्य
रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में विंड वर्ल्ड लिमिटेड के द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई, पन्ना एवं कटनी के मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स एंड टेली कम्यूयनिकेशन, इलेक्ट्रिकल के विद्यार्थी शामिल हुये। प्लेसमेंट कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के पूजन से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद कंपनी के एचआरए प्रमुख विश्वास महाजन ने कंपनी के बारे में जानकारी देते हुया बताया कि यह मल्टीनेशनल कंपनी भारत पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से लगातार कार्य कर रही है। यह प्लेसमेंट मुख्य रूप से राजस्थान, महाराष्ट्र एवं गुजरात के लिए किया गया है।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये संस्था प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के स्किल पर ज़ोर देते हुये बताया कि केवल पढ़ाई से आगे बढ्ने के चांस कम होते है, एक बार किसी कंपनी में कार्य करने पर ही विद्यार्थी अपनी दक्षता को बढ़ा सकता है और इसी के आधार पर अपने भविष्य को सुखद बना सकता है। संस्था प्राचार्य द्वारा पूर्व में हुये प्लेसमेंट की जानकारी भी दी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना से विशेष रूप से पधारे श्रीमति कमला अग्रवाल, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सतना द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है जब आप किसी कंपनी में जाकर अपनी पढ़ाई के दौरान अर्जित ज्ञान का सही उपयोग कर सकते हैं, उन्होने आगे कहा कि कोई भी कंपनी अच्छा वर्कर चाहती है और कठिन मेहनत एवं अनुशासन से ही अच्छा वर्कर बनकर किसी कंपनी में आगे बढ़ा जा सकता है।
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई के टीपीओ रामपाल कुशवाहा ने बताया कि इस प्लेसमेंट में शामिल होने हेतु पॉलीटेक्निक पवई, पन्ना, सतना एवं कटनी के कुल 82 पात्र विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 47 विद्यार्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से पॉलीटेक्निक पवई से 14 पन्ना से 03 एवं सतना से 13 विद्यार्थी कुल 30 विद्यार्थी कंपनी के रूल्स अनुसार चयनित हुये हैं। उन्होने आगे बताया कि कंपनी के द्वारा चयनित विद्यार्थियों को उनके मेल के माध्यम से शीघ्र ही जॉइनिंग लेटर भेजे जाएँगे।
सभी चयनित विद्यार्थियों को संस्था के आकाश गुप्ता व्याख्याता सिविल, आशीष त्रिपाठी, एन पी वर्मा, मोतीलाल त्रिपाठी, मूलचंद सिंह, प्रतिपाल सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, सन्नी कचेर, निशि पाण्डेय, डॉ. शशिकान्त पाठक, रमा सोनी, राखी परमार, प्रसुन्न रेले, बसंत बागरी, कार्तिकेय शुक्ला, तथा सृष्टि नागायच, पुष्पेंद्र पटेल, झलक सोनी ने बधाइयाँ दी है। इस प्लेसमेंट को सफल बनाने में राजेश सेन, देवेंद्र गर्ग, पुनीत द्विवेदी, घनश्याम, लोकनाथ, सुशील, पवन पाठक, राखी खंगार, विकास, नरेंद्र, प्रसन्न, शिवराम, रामेसुरी ने सहयोग दिया है।
