खबर

बालाघाट अंतर्गत किरणापुर थाने के किन्हीं चौकी में पदस्थ थे

**छत्तीसगढ़–एमपी सीमा पर मुठभेड़: MP हॉक फोर्स के SI आशीष शर्मा शहीद**

छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा से लगे **कनघुर्रा जंगल** में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। घने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

फायरिंग में **एमपी हॉक फोर्स के एसआई आशीष शर्मा** गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुबह करीब 8 बजे डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें **मृत घोषित कर दिया**।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ (MMC) ज़ोन में माओवादियों की मौजूदगी की इंटेलिजेंस मिलने पर **तीनों राज्यों की संयुक्त फोर्स** ने मंगलवार देर रात से ही ऑपरेशन शुरू किया था।

**ऑपरेशन अभी भी जारी** है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button