वनग्राम झिंझरी में सी.एच.ओ. ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन हेतु नये अनमोल एप की जानकारी जनसमुदाय को दी*
Aditya Upadhyay
SkyIndiaTV 
खंडवा 11 अप्रैल, 2025 – खालवा ब्लॉक के वनग्राम झिंझरी में ग्रामीण महिलाएं व अन्य नागरिकों को शुक्रवार को अनमोल एप्लीकेशन तथा आरसीएच पोर्टल के नये वर्जन की जानकारी दी गयी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कटारिया ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य केन्द्र झिंझरी में सी.एच.ओ. द्वारा ग्रामीण नागरिकों को गर्भवती के पंजीयन हेतु नवीन अनमोल एप एवं आरसीएच पोर्टल की जानकारी देते हुए उनके दस्तावेजों का लिंक एवं समग्र आई.डी., आधार कार्ड तथा बैंक खाता की ईकेवायसी करवाने के लिए कहा गया। जननी सुरक्षा व प्रसूति सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को भुगतान के लिये समग्र से आधार लिंक करवाना तथा आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक करवाना होगा, तभी प्रोत्साहन राशि का भुगतान सीधे खाते में जमा होगा। गर्भवती महिला के पंजीयन के समय पति-पत्नि के समग्र आई.डी. एक ही परिवार सूची में अपडेट करवाना होगा। साथ ही धरती आबा एवं 70 वर्ष उम्र के पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित कर अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।