खबर

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत लगाये जायेंगे जनजातीय वर्ग के लिए विशेष विकास कैम्प*

खंडवा 14 जून, 2025 – सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग खंडवा ने बताया कि भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालक जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएं भोपाल के निर्देशानुसार खंडवा जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत गाँव में निवास करने वाले जनजातीय वर्ग के लोगों के लिये विशेष विकास कैम्प लगाये जायेंगे। 15 से 30 जून तक आयोजित होने वाले कैम्पों में जनजाति समुदायों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाते, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति जैसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित लोगों को शत-प्रतिशत लाभ दिया जाएगा। इस अभियान के सफल संचालन और आम लोगों के बीच जागरूकता हेतु संबंधित मुख्य कार्यपालन अभिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, खण्डवा के जनपद पंचायत खण्डवा के 17 ग्राम, खालवा के 109 ग्राम, छैगांवमाखन के 70 ग्राम, पंधाना के 58 ग्राम, पुनासा के 37 ग्राम, हरसूद के 6 ग्राम एवं बलडी के 8 ग्राम सम्मिलित किये गये हैं।उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा द्वारा बैठक लेकर समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को कैम्पों में उपस्थित रहने एवं आदि प्रसारण पोर्टल पर कैम्प की जानकारी एवं फोटो/विडियो अपलोड करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग,खाद्य विभाग, भू-अभिलेख जिला खण्डवा, ई-गवर्नेंस, जिला अग्रणी बैंक आदि विभागों के कर्मचारियों को कैम्प में उपस्थित रहकर अपनी-अपनी योजनाओं में 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button