खबर

लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा का अन्त निश्चित है – रश्मि सिंह

लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा का अन्त निश्चित है – रश्मि सिंह
मीनाक्षी नटराजन का नहीं , समस्त नारी शक्ति का अपमान
रतलाम -प्रकाशनार्थ 14.6.2026
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का फार्म निरस्त कर ,भाजपा एवं उनके गठबन्धन सहयोगी चुनाव आयोग ने समस्त महिला शक्ति का अपमान किया है। एवं लोकतंत्र की हत्या की है।
कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा एवं चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों राज्यसभा चुनाव में रतलाम निवासी पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस ने अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर नारी शक्ति को सम्मान दिया। बहुमत के लिए आवश्यक 58 से अधिक वोट कांग्रेस के पास थे और आज भी हैं। उनकी जीत निश्चित थी।
लेकिन महिला विरोधी, संविधान विरोधी, भाजपा और चुनाव आयोग ने षणयंत्र कर फर्जी दस्तावेज लगाकर , फार्म निरस्त करवा दिया!! और चुनाव आयोग ने मिलने का समय नहीं दिया!!
सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई वहां भी न्याय नहीं मिला!!
सभी संवैधानिक संस्थाओं में आर एस एस मानसिकता के लोगों द्वारा विपक्षी दलों एवं जनता के साथ बहुत बड़े स्तर पर अन्याय किया जा रहा है।
केन्द्र की मोदी सरकार से लेकर राज्य की मोहन यादव सरकार एवं चुनाव अधिकारी सभी मिलकर लोकतंत्र एवं संविधान को पैरों तले रोंदने में लगे हुए हैं।
रश्मि सिंह ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र,बिहार, पश्चिम बंगाल,असम इन सभी राज्यों में भाजपा एवं चुनाव आयोग ने मिलकर तानाशाही से चुनाव जीते हैं!! हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत भी प्रस्तुत किए हैं!!
जनता, भाजपा के जबरदस्त विरोध में है , लेकिन जनादेश नहीं ज्ञानादेश का पालन किया जा रहा है।
भाजपा के राज में दलित , आदिवासी, पिछड़े एवं गरीब सवर्ण सहित धार्मिक अल्पसंख्यक , गरीब, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सभी का भयंकर शोषण हो रहा है।
आर्थिक लूट का शिकार हो रहे हैं!!!
समाज को धर्म के नाम पर बांटकर राजनीति करने वाली भाजपा का अन्त निश्चित है!!
राहुल गांधी जी ने कहा है कि एक वर्ष के अन्दर भाजपा सरकार गिर जाएगी!!
तभी जनता को राहत मिलेगी।
कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में एवं मध्यप्रदेश जीतू पटवारी के नेतृत्व में जनता के मूल मुद्दों- मंहगाई, बेरोजगारी,भृष्टाचार,आरक्षण, पुरानी पेंशन,जातीय जनगणना, महिला आरक्षण ,पर सड़कों पर आन्दोलन कर रही है। जनता का अपार समर्थन कांग्रेस को मजबूत कर रहा है। आने वाला समय सिर्फ कांग्रेस का है।
भवदीय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button