खबर

महिला सशक्तिकरण को लेकर खालवा में निकली वनपुत्री राइडर बाइक रैली।

आयोजित बाइक रैली में 50 आदिवासी बालिका शामिल हुई।

खंडवा,खालवा। महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा कई कार्य योजनाएं चलाकर महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री द्वारा संकल्पित आत्मनिर्भर भारत में भी महिलाएं अपनी विशेष भूमिका निभाकर स्वयं आत्मनिर्भर बन रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्पंदन समाज सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को महिला सशक्तिकरण व जागरुकता के उ‌द्देश्य से वनपुत्री राइडर बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को जनपद पंचायत परिसर खालवा से मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जनपद परिसर से प्रारंभ होकर बाजार चौक, सांवलीखेड़ा होते हुए ग्राम कोठा तक निकाली गई, जहाँ इसका समापन किया गया। लगभग पाँच किलोमीटर लंबी वाहन रेली यात्रा के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी नेहा यादव, थाना प्रभारी खालवा अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह ने उपस्थित वनपुत्रियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और जहां भारत को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कार्य कर रहे हैं, वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त कर रहे हैं। मध्य प्रदेश का खंडवा जिला महिला स्वयं सहायता समूह में अव्वल है जहां सामूहिक रूप से महिलाएं पुरुषों की भांति कार्य करते हुए आत्मनिर्भर बन रही है। रैली में मुख्य आकर्षण का केंद्र महिला ट्रैक्टर चालक संगीता पाटिल रही साथ साथ कुल 50 बाइक राइडर बालिकाओं ने भाग लेकर समाज में महिलाओं की शक्ति व जागरुकता का संदेश दिया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद सभागार में वन पुत्रियों का उत्साह बढ़ाने के लिए थाना प्रभारी महोदय द्वारा मुस्कान अभियान पर जानकारी दी गयी व CDPO महिला बाल विकास विभाग नेहा यादव ने वन पुत्री कार्यक्रम मे आगे भी निरंतर सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ साथ संस्था के संस्थापक सीमा जी एवं प्रकाश जी के द्वारा वन्पुरी कि अवधारणा आगे का रोड मैप पर विस्तार से समझाया कार्यक्रम में खालवा पंचायत के उपसरपंच शुभम तिवारी, जनपद सदस्य हरीश यादव , ब्लाक प्रतिनिधि विष्णु प्रसाद पट्टाजी संस्था कि तरफ से निशांत जी, मनीष शर्मा, सुगंधी विश्वकर्मा, सावित्री कास्डे, द्रोप्ती वल्के व अन्य साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button