नीतीश सेतु’ के लोकार्पण तथा 34,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिये प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार :- सम्राट
‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण तथा 34,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिये प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार :- सम्राट

> प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर ।
लागत से निर्मित 5,571.69 करोड़ रुपये की 19.36 किलोमीटर लंबे नीतीश सेतु का लोकार्पण, जिससे पटना एवं वैशाली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और राघोपुर दियारा क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा।
सड़क, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास एवं जलापूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात ।
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15,000 विशेष ट्रेनों के संचालन तथा रेलवे स्टेशनों एवं एयरपोर्ट पर छठ गीतों की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार।
पटना, 21 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज वैशाली जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आज प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को लगभग 34,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने 5,571.69 करोड़ रुपये की लागत से कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन की गई प्रमुख परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं उन्नयन, बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2, आरडीएसएस योजना के तहत बिजली वितरण कार्य, फुलवरिया बांध में फ्लोटिंग सोलर परियोजना, कहलगांव में सीवरेज परियोजना तथा नहरों और तटबंधों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्य शामिल हैं। वहीं, शिलान्यास की गई प्रमुख परियोजनाओं में साहेबगंज-अरेराज बेतिया खंड में एन0एच0-139 डब्ल्यू के 4 लेन निर्माण, पीरपैंती सुपर थर्मल पावर परियोजना की विद्युत निकासी योजना, विभिन्न शहरों में सीवरेज एवं जलापूर्ति योजनाएं तथा आई०आई०टी० पटना के रिसर्च पार्क एवं छात्रावास का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, 100 पीएम-ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया। ये परियोजनाएं बिहार में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा, शहरी आधारभूत संरचना एवं जनकल्याण को नई गति प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से लगभग 34,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। ये परियोजनाएं बिहार के आधारभूत संरचना, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण हुआ है। यह पुल बिहार की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। लगभग 19.36 किलोमीटर लंबा यह सेतु पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इससे गंगा नदी के दोनों किनारों के बीच आवागमन सुगम होगा, महात्मा गांधी सेतु एवं जे०पी० सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा तथा राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प ‘विकसित भारत’ है और पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का संकल्प ‘समृद्ध बिहार’ है। बिहार सरकार इन दोनों संकल्पों को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज का कार्यक्रम इसी विकास यात्रा को नई गति देने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क एवं परिवहन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं उन्नयन से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा। इससे व्यापार, उद्योग, कृषि एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा। ऊर्जा क्षेत्र में बक्सर ताप विद्युत परियोजना की यूनिट-2 के उद्घाटन तथा बिजली वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से राज्य की ऊर्जा क्षमता में वृद्धि होगी। पीरपैंती सुपर थर्मल पावर परियोजना से संबंधित विद्युत निकासी योजना का शिलान्यास भी बिहार की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। राज्य में इलेक्ट्रॉनिक पार्क एवं फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे। उद्योगों को प्रोत्साहन देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। बिहार को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से सहायता देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के तहत 700 मॉडल स्कूल खोले गए हैं, जिनसे 4.5 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य है। ‘विद्या साथी ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को 24 घंटे ऑनलाइन शिक्षकों की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास के क्षेत्र में सीवरेज, जलापूर्ति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया है। 100 पीएम-ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जो गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने वाला कदम है। मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15,000 विशेष ट्रेनों के संचालन तथा रेलवे स्टेशनों एवं एयरपोर्ट पर छठ गीतों की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सहयोग कार्यक्रम’ शुरू किया है, जिसके तहत समस्याओं के समाधान के लिए 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज तथा वर्ष 2024 में विशेष पैकेज की घोषणा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण रही है। कोसी-मेची लिंक परियोजना, मखाना बोर्ड तथा अन्य योजनाओं से बिहार के कृषि, उद्योग एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में आधारभूत संरचना, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं। उन्होंने बिहार के विकास के लिए निरंतर समर्थन, मार्गदर्शन एवं समय देने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने तथा राज्य को विकास एवं समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
