महान गायक किशोर दा के जन्मदिवस एवं गौरव दिवस के पूर्व महापौर के नेतृत्व में किशोर स्मारक पर हुआ भव्य पौधारोपण
,
हरीयाली महोत्सव के अंतर्गत किशोर कुमार स्मारक क्षेत्र में लगभग 2000 पौधों का पौधारोपण,
खंडवा।। महापौर अमृता अमर यादव निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के मार्गदर्शन में स्वच्छता एवं हरियाली को लेकर नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा नए-नए प्रयोग किये जा रहे हैं, हरीयाली महोत्सव के उपलक्ष्य में आज किशोर कुमार स्मारक क्षेत्र में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 4 अगस्त को देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार खंडवा में जन्मे किशोर दा का जन्मदिवस जिला प्रशासन निगम प्रशासन द्वारा गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है इसके पूर्व महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में मंगलवार को किशोर समाधि स्मारक क्षेत्र में लगभग 2000 पौधे रोपित किए गए।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एम आई सी सदस्य राजेश यादव, अनिल वर्मा, सोमनाथ काले, आशीष चटकले, पार्षद पति दिनानाथ पंवार, पाषर्दगण उपायुक्त एस.आर. सिटोले, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, विधि अधिकारी राकेश लालित, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे, उप यंत्री श्री राजेश गुप्ता संजय शुक्ला एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
,,मियावाकी पद्धति से हुआ पौधारोपण*
लगभग 2000 पौधों का रोपण,,
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया मियावाकी तकनीक से किया गया पौधा रोपण जिससे कम समय में घना व स्थायी वन क्षेत्र विकसित किया जा सकेगा। विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे शामिल किए गए।
विशेष आमंत्रण: झीलोद्धान क्षेत्र में आज होगा पौधारोपण,
नगर निगम द्वारा 16 जुलाई को झीलोद्धान क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। निगम सभी नागरिकों से आव्हान करता है कि वे इसमें भाग लें और “हरित खंडवा, स्वच्छ खंडवा” अभियान को मजबूती दें।
*किशोर कुमार समाधि पर व्यक्त किया सम्मान, चलते-चलते गीत भी गाया
पौधारोपण उपरांत महापौर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किशोर कुमार समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए “चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना…” गीत गाया गया, जिससे समूचा वातावरण भावुक और प्रेरणादायक बन गया।
*निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा*
इस अवसर पर अधिकारियों ने समाधि परिसर के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी एवं मुक्तिधाम के शेड्स का निरीक्षण भी किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
*हरियाली के साथ सांस्कृतिक सम्मान का संगम*
यह पौधारोपण कार्यक्रम जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावशाली कदम है, वहीं दूसरी ओर यह किशोर कुमार जैसे सांस्कृतिक धरोहर को हरियाली के माध्यम से श्रद्धांजलि देने का प्रेरणादायक प्रयास भी है।