खबर

नकली नोट छापने वाले सरगना डॉ. प्रतीक नवलखे सहित दो अन्य साथी भोपाल से हुये गिरफ्तार

नकली नोट छापने वाले सरगना डॉ. प्रतीक नवलखे सहित दो अन्य साथी भोपाल से हुये गिरफ्तार

दिनाँक 02.11.25 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पेठिया मस्जिद के मौलाना जुबेर पिता अशरफ अंसारी निवासी बुरहानपुर हाल निवासी ग्राम पेठिया के निवास स्थान इमामवाड़ा के उपर बने कमरे से कुल नकली नोट 19,78,000/-रुपये के मय उपकरण के मिले। नोटो की पहचान करने पर नोटो के कागजो की छपाई व सुरक्षा धागे की गुणवत्ता मे अन्तर के कारण सभी नोट नकली होना पाये गये। आरोपी जुबेर पिता अशरफ अंसारी निवासी बुरहानपुर हाल पेठिया के विरुद्ध थाना जावर पर अपराध क्रमांक 266/25 धारा 179,180 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी जावर निरी. श्याम सिंह भादले द्वारा की जा रही है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर के नेतृत्व में एस आई टी का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, थाना प्रभारी पदमनगर निरी. प्रवीण आर्य सहित अन्य पुलिस स्टॉफ को लगाया गया।
प्रकरण में एस आई टी टीम लगातार कार्य कर रही थी, विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रकरण में नकली नोट उपलब्ध कराने वाला डॉ प्रतीक नवलखे निवासी बुरहानपुर है,इसी बीच दिनांक 22.11.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण मे संलिप्त आऱोपीगण भोपाल मे गोपाल उर्फ राहुल के किराये के मकान मे छुपे हुए है । प्रकरण में पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा व उप पुलिस अधीक्षक खंडवा के मार्गदर्शन में पुलिस थाना जावर की टीम दिनाँक 23.11.2025 को आरोपीयो की तलाश मे मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दबीश दी गई जहाँ से आरोपीगण 1- प्रतीक नवलखे पिता सुरेश नवलखे उम्र 43 साल निवासी 35 इतवारा थाना बडा गणपति नाका जिला बुरहानपुर 2- गोपाल उर्फ राहुल पिता मांगीलाल पंवार जाति बंजारा उम्र 35 साल निवासी हरदा हाल गोकुल धाम सोसायटी मकान नंबर 1/608 गोकुल अपार्टमेंट बागमुगलिया भोपाल एवं 3- दिनेश गोरे पिता दीपक गोरे जाति नाथ उम्र 43 साल निवासी साई नंगर वार्ड क्र. 4 धारणी जिला अमरावती महाराष्ट्र मिले,उपरोक्त तीनो आरोपीगणो को आरोपी गोपाल उर्फ राहुल के किराये के मकान गोकुल धाम सोसायटी मकान नंबर 1/608 गोकुल अपार्टमेंट बागमुगलिया भोपाल से नगदी नकली नोट एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ गिरफ़्तार किया गया है । मुख्यमुख्य मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रतीक नवलखे के कब्जे से 500 रूपये के 13 नकली नोट कुल राशि 13500 रूपये, 7 नग मोबाइल, एक लैपटॉप, 15 चेक बुक,12 एटीएम व डेबिट कार्ड एवं अन्य उपकरण जप्त किया गया। आरोपी गोपाल उर्फ राहुल पिता मांगीलाल पवार जाति बंजारा के कब्जे से ₹500 के 6 नकली नोट राशि ₹3000, एक ड्रायर मशीन, दो नग मोबाइल, 20 नग एटीएम व डेबिट कार्ड जप्त किए गए। आरोपी दिनेश पिता दीपक गौर जाति नाथ उम्र 43 साल निवासी साईं नगर वार्ड नंबर 4 धारणी जिला अमरावती महाराष्ट्र के कब्जे से ₹500 के 17 नकली नोट राशि 8500 रूपये जप्त किए गए। आरोपियों को खंडवा न्यायालय में पेश कर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका – निरी. श्याम सिंह भादले थाना प्रभारी जावर, निरी. प्रवीण आर्य थाना प्रभारी पदमनगर,का वा उप निरी राजेन्द्र राठौर, सउनि उमेश सिंह राजपूत,सउनि नंदराम वासुरे,चौकी रामनगर कावा प्रआर 389 सोहेल खान, कावा प्रआर 599 जितेन्द्र देवडा, आर. 438 सुरेश वास्कले सायबर सेल कावा प्रआर जितेन्द्र राठौर कावा प्रआर विक्रम वर्मा एवं आर.601 अनिल बछाने की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button