खबर

मनोरमा गोलोक तीर्थ नन्दगांव में मालवा की और से सुरधेनु धर्म ओढ़नी यात्रा*

*श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ नन्दगांव में मालवा की और से सुरधेनु धर्म ओढ़नी यात्रा
सुसनेर/रेवदर/-23 अगस्त, मध्यप्रदेश की पावन भूमि मालवा की सुसनेर जनपद में स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य से आगर मालवा, राजगढ़,उज्जैन, इन्दौर ,रतलाम, मन्दसौर एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले से 55 गो सेवक बस द्वारा विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा केन्द्र श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं संरक्षक परम श्रद्धेय गो ऋषि पूज्य स्वामी दत्त शरणानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संचालित गो सेवा प्रकल्पों के दर्शन हेतु श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के वरिष्ठ न्यासी अनिल राजपुरोहित एवं श्री कामधेनु गो अभयारण्य के प्रबन्ध न्यासी डॉ विक्रम सिंह के नेतृत्व में मालवा के वरिष्ठ गो सेवकों ने श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के प्रकल्प श्री मनोरमा गो लोक तीर्थ नंदगांव (केंसुआ) सिरोही में चल रहें श्री गो गोवर्धन कृपा चतुर्मास के तहत आज शनि अमावस्या के पुण्य पर्व पर भगवती गोमाता की पूजन कर सुरधेनु ओढ़नी चढ़ाई और सभी गो सेवकों ने श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं संरक्षक परम श्रद्धेय गो ऋषि पूज्य स्वामी दत्त शरणानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया ।
श्री कामधेनु गो अभयारण्य के प्रबंधक शिवराज शर्मा ने बताया कि श्री गोपाल गोवर्धननाथजी की आज्ञा और परम श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराजश्री की प्रेरणा प्राप्त होने पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा श्री गो गोवर्धन कृपा चातुर्मास आराधना महोत्सव 2025 में भारतीय जन मानस में सनातन धर्म का विस्तार करने ओर सनातन हिन्दुओं का अक्षय पुण्य बढ़ाने के लिए गांवों, कस्बों, नगरों और महानगरों से सुरधेनू धर्म ओढणी यात्राओं को आमंत्रित करने पर आषाढ शुक्ल गुरु पुर्णिमा से भादव कृष्ण तेरस पर्यन्त गांव, नगरों, महानगरों से गोमाताओं के भण्डारा हेतू श्रीअन्न एवं श्री गोपाल गोवर्धननाथजी के भोग प्रसाद हेतू श्रीनिधि सुरधेनू धर्म ओढणी यात्राओं का आयोजन होता है उसी के तहत मालवा की पुण्य भूमि से सुरधेनु धर्म ओढ़नी चढ़ाई गई साथ ही श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के न्यासी राघवेन्द्र शर्मा इन्दौर के सुपुत्र एकाग्र शर्मा, मन्दसौर जिले की गरोठ तहसील के डाकनी के वरिष्ठ गौभक्त नारायण सिंह सिसोदिया,सुसनेर तहसील के मोखमपुरा के भगवान सिंह सिसोदिया,श्रीराम शर्मा झारड़ा (उज्जैन) श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के आजीवन न्यासी बनने पर पूज्य पथमेड़ा महाराज श्री ने आशीर्वाद स्वरूप भगवती सुरभि गोमाता की छवि एवं गो व्रती प्रसादी देकर आशीर्वाद दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button