खबर
भारत में जब तक गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लग जाता तब तक आजादी अधूरी है* – अम्बा लाल सुथार
*भारत में जब तक गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लग जाता तब तक आजादी अधूरी है* – अम्बा लाल सुथा
सुसनेर/15 अगस्त, जनपद क्षेत्र में शासन द्वारा स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के प्रबंध न्यासी एवं श्री कामधेनु गो अभयारण्य के निदेशक अम्बा लाल सुथार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
गुरुकुलम में अध्ययन कर रहें बालक बालिकाओं एवं गो अभयारण्य में सेवा कर रहें ग्वाल ग्वालिनो को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पुण्य भूमि में अनेक वर्षों से विधर्मियो एवं फिरंगियों ने भगवती गोमाता को लक्ष्य बनाकर अर्थात पेयजल स्त्रोतों एवं खाद्य सामग्री में गोमांस मिलाकर सनातन को कमजोर करने का कुचक्र रचा जिसके कारण मंगल पांडे ,झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने 1857 में आजादी के लिए क्रांति जगाई और भगत सिंह ,सुभाष चंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेक क्रांतिकारी वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई और उन्हीं वीरों की बदौलत आज हम भारत में चैन की श्वास ले रहें लेकिन अभी भी आजादी अधूरी है क्योंकि जिस भारत में गोमाता के कारण सोने की चिड़िया कहां जाता था और जहां दूध की नदियां बहती थी उस भारत में आज भी प्रतिदिन 80000 गोमाताओ का कत्लखानों के माध्यम से रोज कट रही है और जहां तक भारत में ऐसे ही गोवंश कटता रहा तो भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में अराजकता एवं अशांति का माहौल रहेगा और उसे रोकने में केवल मात्र एक ही माध्यम है और वह है गोमाता इसलिए भारत में जब तक पूर्ण आजादी नहीं आ सकती जब तक भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लग जाता इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे उसके लिए पुरजोर मांग करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में गो अभयारण्य के चिकित्साधिकारी डॉक्टर राहुल दांगी ने श्री कामधेनु गुरुकुलम के बालकों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुति के लिए गुरुकुल की प्रधानाचार्य एवं उनके सम्पूर्ण स्टाफ का आभार जताते हुए कहां कि आज भी भारत के गांवों के बालकों में अनेक प्रकार की प्रतिभा छिपी है,जिसको निखारने का काम भारत का शिक्षक कर रहा है ।
कार्यक्रम में श्री कामधेनु गुरुकुलम के बालकों द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई और अन्त में श्री कामधेनु गो अभयारण्य के प्रबंधन ने गो अभयारण्य के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जगदीश प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में गो अभयारण्य प्रबंधन के कार्यकर्ताओं ने बालकों को उपहार देकर बालकों का उत्साह वर्धन किया और अन्त में सभी ने आजादी के 79 वें पर्व पर मिठाई ग्रहण की ।
कार्यक्रम का संचालन गुरुकुलम के अंग्रेजी के आचार्य भारत सिंह सरखेड़ी ने किया ।


