कान्हा टाइगर रिजर्व में हाथियों के पुनर्यौवन शिविर का समापन
लोकेशन – नैनपुर
*Sky india tv न्यूज़ से शेख़ जफ़र मंसूरी की रिपोर्ट 9993350786*
20/09/26
कान्हा टाइगर रिजर्व में हाथियों के पुनर्यौवन शिविर का समापन
छह दिनों तक स्वास्थ्य, आहार, विश्राम और व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से हुई हाथियों की विशेष देखभाल
वन एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभागीय हाथियों की देखभाल और उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में कान्हा टाइगर रिजर्व द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में हाथी पुनर्यौवन (रिजुविनेशन) शिविर का आज परिक्षेत्र सुपखार में समापन किया गया। यह विशेष शिविर 15 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।
कान्हा टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 16 विभागीय हाथी हैं। इनमें 9 नर, 6 मादा तथा एक नवजात हाथी शावक शामिल है। ये हाथी वर्षभर वन विभाग के साथ वन्यजीव संरक्षण, गश्ती, वन्यजीव अनुश्रवण एवं ट्रांसलोकेशन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग करते हैं। मानसून के दौरान कठिन परिस्थितियों में गश्ती एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी कार्यों में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।
पुनर्यौवन शिविर के दौरान प्रत्येक हाथी की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत परीक्षण, के साथ रक्त, मल एवं मूत्र के नमूने लेकर आवश्यक परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
शिविर के दौरान हाथियों को एक साथ रहने का अवसर मिलता है।इस प्रकार की गतिविधियां हाथियों के सामाजिक व्यवहार को बनाए रखने और उन्हें मानसिक रूप से सक्रिय एवं सहज रखने में सहायक होती है। शिविर में महावत एवं चाराकटरों की दक्षता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसका उद्देश्य हाथियों एवं उनके साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आपात परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
शिविर में रविंद्र मणि त्रिपाठी क्षेत्र संचालक, संजय उइके विधायक बैहर, नारायण सिंह पट्टा विधायक बिछिया, पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
शिविर के माध्यम से विभागीय हाथियों को उनके निरंतर योगदान के लिए विश्राम, देखभाल एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके कल्याण को वन्यजीव प्रबंधन का अभिन्न हिस्सा बनाया जा रहा है।
बाइट – रविन्द्र मणि त्रिपाठी क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व
बाइट – नयन सिंह धुर्वे चारा कटर es

