खबर

मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई l

खंडवा नगर में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने भाजपा के 2 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में रोहित मिश्रा, अटल बिहारी वाजपेई मंडल में स्नेहा पाराशर की नियुक्ति,

खंडवा। भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के पूर्व प्रदेश में शेष रह गए जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा की जा रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा जिला मुख्यालय खंडवा नगर में शेष रहे मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। खंडवा विधानसभा के खंडवा नगर के दो मंडलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। अटल बिहारी वाजपेई मंडल से मंडल में महिला को प्रतिनिधित्व देते हुए श्रीमती स्नेहा पंवार(पराशर) को नियुक्त किया है। वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय (नया मण्डल) से रोहित मिश्रा को नियुक्त किया गया है। सुनील जैन ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तन्वे, सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button