पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल पैट्रोलियम केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका*
*पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल पैट्रोलियम केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका*


दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी के विरोध में किला चौक पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला फूंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए पेट्रोल,डीजल की बढ़ी हुई दरों को तुंरत वापस लेने की मांग की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने हाथों में तख्तियां एवं बेनर लेकर महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यस्त किया पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश का आम नागरिक परेशान है केन्द्र एवं राज्य सरकार जनता को जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचने का काम कर रही है जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि सुबह जब आमजन नीद से जागे तो उन्होंने यह जानकर गहरा आघात लगा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल, डीजल में की गई कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी उन्होंने कहा पहले से ही महंगाई कि मार झेल रही जनता पर यहां फैसला कुठाराघात साबित हुआ पुतला दहन करने बालों में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,स्वामी शरण कुशवाहा,आनंद चौबे,ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल यादव,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,वासुदेव कमरिया,पुष्पराज राजपूत जीतू प्रजापति,अनिल राज,सलीम कामरेड,प्रेम नारायण कुशवाह,रामकुमार मोंगिया,डॉ राकेश खरे,अमन सिंह यादव,के पी यादव,सेवादल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा,संजू दांगी,धर्वेंद्र चौबे,अमरीश वाल्मीक,मीडिया प्रभारी,अशोक श्रीवास्तव,काले खान,छोटू गौतम,राववेंद्र जादोन,विवेक रायकवार,रामबीर दांगी, सत्यम शर्मा,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव बलवीर कुशवाहा, पवन बेडर,रामदास झाष्या,कमल किशोर, हरिकिशन कुशवाहा,आदि उपस्थित रहे!