पूर्व सरपंच पंडित राममिलन पाण्डेय का आकस्मिक निधन*
*पूर्व सरपंच पंडित राममिलन पाण्डेय का आकस्मिक निधन*
*क्षेत्र ने खोया एक अनुभवी जनसेवक, शोक में डूबा पवई अंचल*
*रिपोर्टर- एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
पन्ना जिले की तहसील पवई अंतर्गत ग्राम पंचायत कमता के निवासी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच पंडित राममिलन पांडे का 89 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वह कुछ समय से बहुत ज्यादा बीमार चल रहे थे उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
स्वर्गीय पंडित राममिलन पाण्डेय ने अपने जीवन के लगभग 70 वर्ष राजनीति और जनसेवा को समर्पित किए। वे लगभग 20 वर्षों तक ग्राम पंचायत कमता के सरपंच रहे और इस दौरान उन्होंने ईमानदारी, सरलता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पंचायत का सफल नेतृत्व किया। वे कांग्रेस पार्टी के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे राजनीति के साथ-साथ उनका सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी विशेष योगदान रहा। वे प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे, जिससे वे ग्रामीणों के बीच अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व बन गए।
अपने पीछे वे तीन पुत्रों करुणा प्रसाद (सचिव) कमलेश पांडेय , राजाराम पाण्डेय,(ग्रा,रो,सहा)सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम कमता में पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसमें उनके छोटे पुत्र श्री राजाराम पांडे ने मुखाग्नि दी अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सभी ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।


