खबर

पूर्णमति माताजी सानिध्य मे शरद पूर्णिमा पर आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में खंडवा को प्राप्त हुआ तीसरा स्थान।

पूर्णमति माताजी सानिध्य मे शरद पूर्णिमा पर आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में खंडवा को प्राप्त हुआ तीसरा स्थान।

खंडवा।। आचार्य विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्य पूर्णमति माताजी का चातुर्मास दिल्ली में चल रहा है। आचार्य विद्यासागर जी के जन्म दिवस के अवसर पर शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूर्णमति माताजी के सानिध्य में दिल्ली चातुर्मास समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर की नृत्य और आरती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाज की सचिव सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय है कि खंडवा जैन समाज की मॉ त्रिशला मंडल की खंडवा टीम ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर दो शानदार नृत्यो की प्रस्तुति दी। जिसमें खंडवा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पूरे देश भर की 22 मंडलो की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। सुनील जैन ने बताया कि खंडवा की मां त्रिशला मंडल खंडवा की टीम की सदस्य अर्पिता जैन, शेफाली जैन, वेदिका जैन, श्रुति जैन ,रूपल जैन, गुंजन जैन एवं छोटी बालिका आशिक( मिस्टी )जैन ने भाग लेकर प्रतियोगिता मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप पूर्णमति माताजी के आशीर्वाद के के साथ चातुर्मास समिति द्वारा पूरी टीम को सम्मानित किया गया इस उपलब्धि पर खंडवा जैन समाज में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button