खबर

*पवई में धूमधाम से मना दशहरा पर्व, 50 साल पुरानी परंपरा के साथ निकला दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस*

*पवई में धूमधाम से मना दशहरा पर्व, 50 साल पुरानी परंपरा के साथ निकला दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस*

*नगर भ्रमण के बाद सभी दुर्गा प्रतिमाओं का पतने नदी में विधि-विधान से विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पवई पुलिस*

रिपोर्टर-
पवई, पन्ना। पन्ना जिले की पवई तहसील में दशहरा पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर में स्थापित कई दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं का जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों से होते हुए झंडा बाजार पहुंचा। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को पतने नदी ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।

*50 साल पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन*

पवई में दुर्गा प्रतिमाओं के मिलन की करीब 50 साल पुरानी परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, सबसे पहले नगर परिषद की दुर्गा प्रतिमा का मिलन होता है, इसके बाद मां कलेही दुर्गा उत्सव समिति, मिलोनीगंज की प्रतिमा का मिलन कराया जाता है। दोनों प्रतिमाओं के मिलन के बाद अन्य प्रतिमाओं के जुलूस आगे बढ़ते हैं। यह परंपरा नगर की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता की पहचान बनी हुई है।

*नगर भ्रमण के बाद पतने नदी में हुआ विसर्जन*

नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों से निकली प्रतिमाओं ने निर्धारित जुलूस मार्गों से नगर भ्रमण किया। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को पतने नदी ले जाकर श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया। धार्मिक उत्साह के बीच आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में आयोजन समितियों, प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*एसपी के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद*

दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पवई पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान के मार्गदर्शन में एसडीओपी पवई सुश्री शिवा पाठक तथा थाना प्रभारी पवई के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
नगर के प्रमुख चौराहों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए जुलूस और विसर्जन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
शासन की गाइडलाइन के अनुरूप शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। जनसहयोग और प्रशासनिक सतर्कता के बीच पवई में दशहरा पर्व एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button