पन्ना वृत्त के नए अधीक्षण अभियंता द्वारा पवई संभाग में ली गई राजस्व समीक्षा बैठक*
*पन्ना वृत्त के नए अधीक्षण अभियंता द्वारा पवई संभाग में ली गई राजस्व समीक्षा बैठक*
*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
पन्ना जिले की तहसील पवई में नवागत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोसे द्वारा पवई संभाग में राजस्व समीक्षा की बैठक ली जिसमें कार्यपालन अभियंता पवई संभाग के श्रवण कुमार गेडाम , उपसंभाग पवई के सहायक अभियंता हेमंत कुमार माहौर, पवई विद्युत केंद्र के प्रभारी अधिकारी सतीश कुमार सैनी, अमानगंज के प्रभारी अधिकारी शिवकृति शुक्ला, शाहनगर के प्रभारी अधिकारी अजय कुमार प्रजापति,सिमरिया वितरण केंद्र के प्रभारी अधिकारी कुमारेश मिस्त्री और रैपुरा वितरण के प्रभारी अधिकारी शाहिद कमाल उपस्थित रहे ।
समीक्षा के दौरान उन्होने निम्नलिखित निर्देश दिये।
शासन की महत्वाकांक्षी योजना समाधान का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक सम्मानित उपभोक्ताओं को इसका लाभ पहुंचाए। जनवरी माह 2026 तक कुल उपभोक्ता का 35% जमा करने का लक्ष्य दिया गया ।
1912 और कंप्लेन में दर्ज शिकायतों को 100% संतुष्टि पूर्वक बंद करवाए ।
रवि सीजन में कृषि फीडर की सप्लाई 10 घंटे तक देना सुनिश्चित करें।
राजस्व वृद्धि और पेइंग संख्या में वृद्धि हेतु नॉन पेइंग कंज्यूमर की लिस्ट पर कार्य करे। जिसमें औद्योगिक और कमर्शियल के बकाया बिलों में वसूली प्राथमिकता पर 100% करें।
अस्थाई पंप कनेक्शन विलेज एवं लाइनमैन हेडक्वार्टर वाइस चेक करे और ये सुनिश्चित करे कि अस्थाई पंप पिछले वर्ष की तुलना में किसी भी हालत में 25% ग्रोथ से कम न हो।
विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु सही समय पर प्रोपर मेंटेनेंस करवाए।
फेल्ड डी टी आर DTR एरिया स्टोर रिटर्न करे और समय पर पात्र ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही करे ,ताकि उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं का निराकरण समय सीमा में हो से सके । बकाया राशि वाले अपात्र ट्रांसफार्मर में समाधान योजना के तहत कैंप लगाकर बकाया बिल जमा कर उनके खराब ट्रांसफार्मर बदले जाए।
IOMS ऐप में शटडाउन की एंट्री करके ही मेंटेनेंस का कार्य करे।
सुरक्षा दृष्टिकोण से लाइन कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए ।
कम्पनी /मंडल के द्वारा सौंपे गए दायित्वों और कर्तव्यों को उत्तरदायित्व समझकर कार्यवाही करें,अन्यथा की स्थिति में लापरवाही करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित होंगे


