नर्मदा के तट पर सारे तीर्थ करते हैं निवास- पंडितसुशील जोशी
मां नर्मदा के तट पर सारे तीर्थ करते हैं निवास पंडित जोशी
गोसाई मंदिर गोलपुरा हरदा में डबकैया एवं बादर परिवार की ओर से चल रही श्री नर्मदा पुराण कथा में दूसरे दिन की कथा सुनाते हुए पंडित श्री सुशील जी जोशी कनारदा वालों ने मां नर्मदा की महिमा बताते हुए कहां की मां नर्मदा के तट पर सारे तीर्थ निवास करते हैं, मां नर्मदा सिर्फ नदी ही नहीं है बहता हुआ पानी नहीं है मां नर्मदा चराचर की जीवन रेखा है मां नर्मदा का पृथ्वी पर आना पृथ्वी वासियों के लिए एक वरदान है एक उपकार है मां नर्मदा साक्षात है,शुद्ध अंतःकरण से मां नर्मदा की सेवा की जाए तो आज भी हर कामना पूरी करती है अनेक कथा प्रसंग सुनाते हुए ब्रह्म कुंड योगिनी गुफा जमदग्नेश्वर लुकेश्वर आदि घाटों एवं तीर्थ का वर्णन किया नर्मदा के तट पर किया हुआ सत्कर्म का क्षः नहीं होता चिरकाल तक बहुत कल तक फल देता है चारों पुरुषार्थों को देने वाली मां नर्मदा है, सारे दुखों का शीघ्र निवारण करती है मां नर्मदा