खबर

नर्मदापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर निकली कलश यात्रा।

नर्मदापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर निकली कलश यात्रा।
जगदंबा नगर पिंजानी पार्क में नर्मदा पुराण कथा का आयोजन 21 से 27 नवंबर तक।

खंडवा।। कथाओं के माध्यम से धर्म की प्रभावना के साथ श्रद्धालु गण धर्म और संस्कृति से जुड़े रहते हैं। कथा श्रवण से ही हमारे मन को शांति के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हम सब का सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश के साथ हमारे खंडवा की जीवनदायनी मां नर्मदा है। जहां भी नर्मदा पुराण कथा का आयोजन हो श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। जगदंबापुरम एवं नर्मदा पुरम कॉलोनी के पिंजानी पार्क में कथा वाचक पंडित श्री अनिल मारकंडे जी के मुखारविंद से 21 नवंबर से 27 नवंबर तक नर्मदा पुराण कथा का आयोजन सजल महिला मंडल नर्मदा पुरम द्वारा किया गया है। 21 नवंबर शुक्रवार को नर्मदापुराण कथा प्रारंभ के पूर्व कलश यात्रा जगदंबा माता मंदिर से पंडित राजेश चौरेजी के सानिध्य में धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई । बैंड बाजो के साथ बड़ी संख्या में कलश यात्रा में श्रद्धालु एवं मातृ शक्ति ने भाग लिया। कथा के मुख्य यजमान कमल सिंह सेन सीमा सेन एवं रामेश्वर गुप्ता उषा गुप्ता है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से 5:00 बजे तक आयोजित होगी। सजल महिला मंडल की योगेश्वरी पटेल एवं महिला मंडल टीम ने
सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से आयोजित नर्मदा पुराण कथा का श्रवण करने के लिए उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button