खबर

क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही; अवैध मादक पदार्थ “एम.डी. ड्रग्स” के साथ दो अंतर-जिला तस्कर गिरफ्तार।*

मनोज चतुर्वेदी
क्राइम ब्रांच इंदौर
दिनांक:01/06/2026
——————
*✓ क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही; अवैध मादक पदार्थ “एम.डी. ड्रग्स” के साथ दो अंतर-जिला तस्कर गिरफ्तार।*

*✓ आरोपियों के कब्जे से कुल 30.02 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीबन 3,00,000/- रुपये) बरामद।*

*✓ फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास पानी की टंकी के पास सुनसान जगह पर ग्राहक की तलाश में खड़े थे आरोपी।*

*✓ देवास (म.प्र.) के रहने वाले हैं दोनों शातिर नशा तस्कर।*

*अपराध क्रमांक:* 0080/2026 *धारा:* 8/22 NDPS एक्ट

*घटना स्थल:* फरीदाबाग कब्रिस्तान से लगी रोड, पानी की टंकी के पास, आईडीए कालोनी रोड स्कीम नं. 134, इंदौर।

*आरोपियों के नाम:*
1. *सरफराज उर्फ शब्बु* निवासी: 112 जयप्रकाश मार्ग, अलंकार मार्केट, देवास (म.प्र.)।
2. *अमन उर्फ सलमान* निवासी: नौसराबाद कालोनी, उज्जैन रोड, देवास (म.प्र.)।
*जब्त माल का विवरण:*
* *कुल 30.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (कुल कीमती करीब ₹3,00,000/-)*
*(आरोपी सरफराज से 15.10 ग्राम MD ड्रग्स एवं आरोपी अमन से 14.92 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया गया।*

* *आरोपियों के व्यक्तिगत उपयोग के 02 मोबाइल फोन*

*कुल मश्रूका कीमती:* लगभग 4,00,000/- रुपये।

*घटना का विवरण:*
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और नशाखोरी के विरुद्ध पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अति पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा गठित टीमें लगातार उक्त गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही कर रही हैं।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच की टीम शासकीय वाहन से क्षेत्र में संदेही व्यक्तियों की तलाश व पतारसी में रवाना हुई थी। भ्रमण के दौरान टीम जब *स्कीम नं. 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास पानी की टंकी के पास* पहुँची, तो वहाँ स्ट्रीट लाइट के उजाले में दो व्यक्ति सुनसान जगह पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे। पुलिस को देखकर वे हड़बड़ाने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम *सरफराज उर्फ शब्बु और अमन उर्फ सलमान निवासी देवास* होना बताया।
मौके पर मौजूद स्वतंत्र गवाहों (अब्दुल नदीम खान एवं आमिर खान) की उपस्थिति में जब कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से एम.डी. ड्रग्स बरामद हुआ, मौके पर कार्यवाही कर विधिवत मादक पदार्थ को सील बंद कर जप्त किया गया।

*पुलिस कार्यवाही:*
आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) इंदौर में *अपराध क्रमांक 0080/2026 धारा 8/22 NDPS एक्ट* के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से नशीले पदार्थों के स्रोत (Source) और इंदौर शहर में उनके अन्य नेटवर्क/खरीदारों के संबंध में थाना प्रभारी के निर्देशानुसार अग्रिम विवेचना की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त त्वरित और महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विष्णु वास्कले अपराध शाखा एवं सउनि अविनाश दिवाकर सहायक टीम की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button