खबर

नरवाई नहीं जलाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएl

मनोज रावत की रिपोर्ट
Sky India news channel

*नरवाई नहीं जलाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाए*
—–
*नैनो यूरिया के उपयोग और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा दे*
—–
*विधानसभा कृषि विकास समिति ने सभापति श्री दिलीप सिंह परिहार की अध्यक्षता में कृषि विकास संबंधी बैठक ली*
—–
उज्जैन,22 अप्रैल। मध्य प्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति ने जिले के भ्रमण के दौरान मंगलवार 11:00 बजे सिंहस्थ मेला कार्यालय में कृषि विकास संबंधी बैठक समिति सभापति विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार की अध्यक्षता में ली । बैठक में जिले में क्रियान्वित की जा रही कृषि विकास की योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में विधानसभा कृषि विकास समिति के सदस्य विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ,विधायक श्री नरेंद्र सिंह प्रजापति एवं विधायक श्री चिंतामणि मालवीय उपस्थित रहे।
   बैठक में विधानसभा कृषि विकास समिति ने कृषि,उद्यानिकी,पशुपालन,वन ,ऊर्जा ,सहकारिता,राजस्व,मत्स्य एवं जल संसाधन विभाग द्वारा कृषि विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कृषकों की आय बढ़ाने,सरकार की योजनाओं का प्रभावशील क्रियान्वन, कृषि नवाचारों को कृषकों तक पहुंचाने के बारे में दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समिति ने नरवाई नहीं जलाने वाले किसानों को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए जिससे कृषकों के बीच नरवाई जलाने के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा हो। मिट्ठी परीक्षण कार्यशालाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने,औषधीय फसलों को बढ़ावा देकर कृषि फसलों के  विविधीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
     बैठक में जानकारी दी गई कि कृषि,उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग द्वारा प्रत्येक फसल के सीजन के पहले जिले की प्रत्येक पंचायत में कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाता है।जिले में सहकारी समितियों एवं अन्य माध्यमों से किसानों को बीज वितरण,कृषि योजनाओं के लाभ, क्रेडिट उपलब्धता,नव सिंचाई यंत्र,नवीन तकनीक आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही है जिससे कृषि विकास निर्बाध रूप से चलता रहे। बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 94 योजना सिंचाई के लिए क्रियान्वित की जा रही है l इसी के साथ 9 नवीन योजनाओं के माध्यम से जिले में सिंचाई का रकवा बढ़ाया जा रहा है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 498 तालाब है सभी में मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन करने पर पुरस्कृत भी किया जा रहा है। सहकारिता विभाग ने जानकारी दी कि विभाग 0% ब्याज दर पर कृषकों को कृषि ऋण कृषि समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराता है।
    बैठक में सीसीएफ श्री एम आर बघेल, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह,जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह,उपसंचालक कृषि श्री आर पी एस नायक, ईई जल संसाधन विभाग श्री मयंक सिंह एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

*विधानसभा कृषि विकास समिति ने चिमनगंज मंडी का भ्रमण किया*
विधानसभा कृषि विकास समिति ने मंगलवार दोपहर चिमनगंज मंडी का भ्रमण कर कृषकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडी भ्रमण के दौरान विधायक श्री सतीश मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button