खबर

दादाजी की खंडवा नगरी में प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से चार महीने होगी धर्म की प्रभावना

नगर में आज चातुर्मास हेतु श्री श्री विश्रुत एवं निर्वेद सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश,

मुनि संघ की समाज जनों द्वारा होगी अगवानी, विशाल शोभा यात्रा के रूप में धर्मशाला पहुंचेंगे गुरुदेव,

खंडवा ।। दादाजी की नगरी खंडवा में जैन संतों का आज आगमन होगा, चातुर्मास के दौरान 4 महीने तक मुनीराज प्रवचनों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से करेंगे धर्म की प्रभावना। साधु संत चलते फिरते तीर्थ के समान होते हैं इनके सत्संगों एवं प्रवचनों का लाभ सभी श्रावक बंधुओ ने पुण्य प्राप्ति के लिए उठाना चाहिए। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि सर्वोत्कृष्ट समाधि साधक, भारत गौरव, गणाचार्य श्री १०८ विरागसागर जी महामुनिराज के परम प्रभावी शिष्य आतापन योगी, अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी उपाध्याय श्री १०८ विश्रुतसागर जी मुनिराज, उनके आज्ञाकारी शिष्य श्रमण श्री १०८ निर्वेद सागर जी मुनिराज का मंगल पर्दापण निमाड़ की भूमि खण्डवा धर्मनगरी में इस वर्ष के चातुर्मास हेतु 28 जून शनिवार को होने जा रहा। मुनि सेवा समिति एवं समाज जनों द्वारा उनके आगमन की तैयारी की गई है । मुनी सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि मुनी संघ खंडवा में चातुर्मास के माध्यम से 4 महीने तक धर्म की प्रभावना धार्मिक अनुष्ठानों मंडल विधान की पूजा एवं अन्य धार्मिक क्रियोके के साथ करेंगे। नगर में आने के 1 दिन पूर्व शुक्रवार को मुनि संघ की आहार विधि दिव्य बालाजीनगर छैगांवमाखन में संपन्न हुई। रात्रि विश्राम बालाजी धाम खंडवा में हुआ। आज प्रातः काल 7:30 बजे शनिवार को खंडवा में मंगल प्रवेश होगा। समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन,दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबड़ा, मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष विजय विजय सेठी एवं समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से मुनि श्री के आगमन पर निकलने वाली शोभायात्रा में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। सुनील जैन ने बताया कि शनिवार प्रातः 7:30 बजे शोभायात्रा कहान नगर मंदिर से शोभा यात्रा आरंभ होकर सी एच यूनिवर्स बिल्डिंग, पड़ावा, मेन अस्पताल, शेर चौराहा, टाउन हॉल, नगर निगम , घण्टाघर, सराफा जैन मंदिर के पश्चात जैन धर्मशाला सराफा पर समापन होगा। मुनी संघ की अगवानी मैं निकलने वाली शोभायात्रा में मंगल प्रवेश बैनर, बैंड, 16 दोपहिया वाहन पर जैन ध्वज के साथ युवा शक्ति, घोड़े पर जैन ध्वज के साथ 4 बालक, जैन भजन Dj वाहन,जय जिनेन्द्र महिला मंडल,
(गरबा)अ.भा.महिला परिषद सदस्यगण, (गरबा). बग्घी आचार्य विमल सागर रथ बग्घी, आचार्य विराग सागर रथ
बग्घी, आचार्य विशुद्ध सागर रथ,
नवकार नगर महिला मंडल/सेठी नगर महिला मंडल, पाठशाला बालक/बालिकाएं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप (महिला-पुरुष) एवम त्रिशला मण्डल
बैंड, दोनों मुनिराज जी एवं अंत में सभी पुरुष वर्ग शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button