खबर

दशहरा पर्व को लेकर पवई पुलिस का फ्लैग मार्च, पूरे शहर में किया भ्रमण*

लोकेशन – पवई पन्ना मध्य प्रदेश
संवाददाता – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान को खास रिपोर्ट

*दशहरा पर्व को लेकर पवई पुलिस का फ्लैग मार्च, पूरे शहर में किया भ्रमण*

*एसडीओपी शिवा पाठक और थाना प्रभारी सुशील अहिरवार पूरी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले*

पवई। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पवई पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में एसडीओपी शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी सुशील अहिरवार ने पूरी पुलिस टीम के साथ पवई शहर में पैदल मार्च करते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया।
पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों, प्रमुख चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर दशहरा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे शहर में पुलिस टीम की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सतर्कता दिखाई दी।
पुलिस का यह पैदल मार्च त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द का वातावरण कायम रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। एसडीओपी शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी सुशील अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे शहर में भ्रमण कर पर्व की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पवई पुलिस का प्रयास है कि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और नागरिक बिना किसी परेशानी के उत्साह एवं उल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button