ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की तर्ज पर ममलेश्वर महादेव मंदिर, ओंकारेश्वर के लिए समुचित प्रबंधन हेतु समिति गठन

ओंकारेश्वर [ pradip thakur ]ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की तर्ज पर ममलेश्वर में भी समिति गठित कर समुचित विकास हो इसके प्रयास शासन एवं जिला प्रशासन कर रहा है 15जुलाई को कलेक्टर खंडवा के निर्देश पर समिति गठित की गई समिति मेंशासकीय अधिकारियोंके साथ जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया हैप्रशासन ने मंदिर में दान पेटी भी रखवा दी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार
श्री ममलेश्वर महादेव (ज्योतिर्लिंग) मंदिर, ओंकारेश्वर, एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो खासगी देवी अहिल्याबाई होलकर चैरिटीज ट्रस्ट की संपत्ति के रूप में दर्ज है। साथ ही यह मंदिर पुरातत्व विभाग द्वारा अधिसूचित संरक्षित स्मारक के अंतर्गत भी आता है।
मंदिर की वर्तमान व्यवस्था स्पष्ट न होने के कारण अवैध अतिक्रमण, अनियंत्रित दान संग्रहण एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग एवं ट्रस्ट द्वारा भी समय-समय पर मंदिर प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने की अनुशंसा की गई है।
विशेष रूप से, खासगी ट्रस्ट द्वारा दिनांक 08.05.2017 को तत्कालीन कलेक्टर खण्डवा को प्रेषित पत्र (आवक क्र. 4932) में मंदिर दान राशि को शासन के अधीन लेते हुए जनसुविधाओं के विकास हेतु अनुरोध किया गया था।
नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी एवं अन्य विभागीय रिपोर्टों तथा जनहित में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से मंदिर प्रबंधन हेतु निम्नानुसार प्रबंधन समिति का गठन किया गया है:
समिति के सदस्यगण:
1. कलेक्टर, खण्डवा – अध्यक्ष
2. आयुक्त, इंदौर संभाग एवं पदेन ट्रस्टी (खासगी ट्रस्ट प्रतिनिधि) – सदस्य
3. सांसद, खण्डवा संसदीय क्षेत्र – सदस्य
4. विधायक, मान्धाता विधानसभा क्षेत्र – सदस्य
5. अध्यक्ष, नगर परिषद ओंकारेश्वर – सदस्य
6. खासगी ट्रस्ट द्वारा नामांकित प्रतिनिधि – सदस्य
7. पुलिस अधीक्षक, खण्डवा – सदस्य
8. अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग, इंदौर एवं पदेन ट्रस्टी – सदस्य
9. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पुनासा – सदस्य सचिव
10. जिला कोषालय अधिकारी, खण्डवा – कोषाध्यक्ष
11. तहसीलदार/नायब तहसीलदार, टप्पा मान्धाता – सदस्य
12. एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, पुनासा – सदस्य
13. मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद ओंकारेश्वर – सदस्य
14. कार्यपालन यंत्री, म.प्र. प.क्षे.वि.वि.कं.लि., पुनासा – सदस्य
15. थाना प्रभारी, थाना मान्धाता – सदस्य
16. भिलाला पुजारी परिवार से नामांकित प्रतिनिधि – सदस्य
यह समिति श्री ममलेश्वर मंदिर परिसर की नियमित निगरानी, समुचित संचालन, दान-संग्रहण की पारदर्शिता, श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तरदायी रहेगी।
क्या कहते हैं जिम्मेदार – –
ओंकारेश्वर सावन चल रहा है लगातार देखते आ रहे हैं भीड़ बढ़ती जा रही है
सिहस्थ 2028 कीतैयारी भी शासन कर रही हैआए दिन पूरे शहर में क्राउड बढ़ा गा आशंका ओंकारेश्वर के तर्ज पर कोशिश की है कि एक ममलेश्वर की समिति बना दी गई है जिससे दान राशि एकत्रित की जाएगी बैंक खाते में जमा की जाए जो राशि दान में रह रही है उसे विकास किया जाएगा प्रिंटरसमिति में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी शामिल किया गया है
शिवम प्रजापति एसडीएम पुनासा