खबर

जनजातीय कार्य विभाग में अवैध तरीके से किए गए स्थानांतरण एवं नियुक्तियां निरस्त* *छात्रावास अधीक्षक निलंबित*

*जनजातीय कार्य विभाग में अवैध तरीके से किए गए स्थानांतरण एवं नियुक्तियां निरस्त*
*छात्रावास अधीक्षक निलंबित*
*कलेक्टर श्री गुप्ता ने दल गठित कर जांच के आदेश दिए*
खंडवा 5 अप्रैल 2026, जनजातीय कार्य विभाग में गत दिनों जारी किए गए स्थानांतरण एवं नियुक्ति संबंधी सभी आदेशों को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अवैध तरीके से की गई इन नियुक्तियों और स्थानांतरण की जांच के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जांच दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं। गठित जांच दल में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिला कोषालय अधिकारी श्री आर एस गवली तथा डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्री बजरंग बहादुर सिंह को शामिल किया गया है। जांच दल को 5 दिन की समय सीमा में मामले की जांचकर, प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के खंडवा प्रवास के दौरान इस संबंध में अनियमितताओं की सूचना मिली थी, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने यह कार्रवाई की है। इसी मामले में सहायक आयुक्त ने छात्रावास अधीक्षक श्री हेमंत सिन्हा को निलंबित करने के आदेश भी जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button