सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से लूट के प्रयास के फरार आरोपी तक पहुंची थाना गंज पुलिस
थाना गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से लूट के प्रयास के फरार आरोपी तक पहुंची थाना गंज पुलिस

व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
दिनांक 01/07/2026 को फरियादी निर्मल पिता ललित पोपली, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रवाल की बिल्डिंग के पास, गंज द्वारा थाना गंज उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपियों द्वारा लूट करने के उद्देश्य से उसकी आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास किया गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 192/26, धारा 309(5), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी की पहचान
थाना गंज पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश एवं पतारसी की गई।
दिनांक 09/08/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण का फरार आरोपी इरशाद पिता मुन्ने खां, उम्र 24 वर्ष, निवासी आरिफ नगर, थाना गौतम नगर, भोपाल भोपाल में मौजूद है।
मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा टावर एवं मोबाइल लोकेशन के माध्यम से आरोपी की तलाश की गई। आरोपी इरशाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपी इरशाद को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अन्य आरोपियों की पूर्व में हो चुकी गिरफ्तारी
प्रकरण में पूर्व में अन्य आरोपी अरुण पिता भुजंग महार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, आदमगढ़, नर्मदापुरम एवं एक विधि-विरुद्ध अपचारी बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
प्रकरण के अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक कृष्णकांत, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक गजानंद वाडिवा, साइबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक पंकज नरवरिया एवं आरक्षक बलराम राजपूत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
बैतूल पुलिस
अपराध के विरुद्ध सतत कार्रवाई — नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।