ग्राम पंचायत बोदा में मध्य प्रदेश शासन के नल जल योजना ठप।
लोकेशन
पुष्पराजगढ़/
ग्राम पंचायत बोदा में मध्य प्रदेश शासन के नल जल योजना ठप।


अनूपपुर जिला अंतर्गत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बोदा में मध्य प्रदेश सरकार के नल जल योजना बंद पड़ा है
ग्राम पंचायत बोदा में नल जल योजना का निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा टंकी बनाकर छोड़ दिया गया है पाइप लाइन वगैरा अभी तक कुछ नहीं बिछा है खाली बोर करके ठेकेदार के द्वारा छोड़ दिए हैं
ग्राम पंचायत बोदा के ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग नदी नाले का गंदा पानी पी रहे हैं जिससे बीमार हो रहे है। इलाज कराने पुष्पराजगढ़ स्वास्थ केंद्र ग्राम से 55 – 60 किलोमीटर जाना पड़ता है
ग्राम पंचायत बोदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना है तो संचालित नहीं है बिल्डिंग भवन खंडहर होते जा रहा है कोई नर्स ना डॉक्टर नहीं लोग गंदे नाले का पानी पीकर काफी बीमारियों का सामना कर रहे है ।
बी एल बचावले की रिपोर्ट।
