गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर एसडीएम समीक्षा जैन की अध्यक्षता में जनपद पंचायत पवई के सभागार कक्ष में रखी गई बैठक*
- *गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर एसडीएम समीक्षा जैन की अध्यक्षता में जनपद पंचायत पवई के सभागार कक्ष में रखी गई बैठक*

*पवई में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित*
*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
एंकर –
पवई जनपद पंचायत पवई के सभागार कक्ष में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष जनपद पंचायत पवई के द्वारा आयोजित किया जाता है। बैठक की अध्यक्षता पवई एसडीएम समीक्षा जैन ने की।
बैठक में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण उपस्थित रहे, जहां सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। एसडीएम समीक्षा जैन ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को उनके दायित्व सौंपते हुए आपसी समन्वय और अच्छा व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएम राइज स्कूल एवं कार्यक्रम स्थल से 100 मीटर की दूरी तक गुटखा, तंबाकू आदि की दुकानों को बंद रखने के निर्देश भी दिए गए।
बताया गया कि जनपद पंचायत पवई द्वारा आयोजित इस गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं आम जनता की सहभागिता रहती है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिसके लिए अलग से मंच एवं बैठने की उचित व्यवस्थाएं की जाती हैं। गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं दर्शकों के लिए बैठने की पृथक-पृथक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा, आमंत्रण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एसडीम पवई सुश्री समीक्षा जैन जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहिनी आनंद मिश्रा नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश कुमार उपाध्याय स्वास्थ्य विभाग से डॉ प्रशांत भदोरिया जन भागीदारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल जिला महामंत्री दीपेंद्र सिंह नगर परिषद आशीष पटेल आरसी गुप्ता जमुना खटीक शाहिद विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं शासकीय अशासकीय संस्था के प्रचार व प्रतिनिधि एवं पत्रकारगढ़ उपस्थित रहे

