खबर

गौ पुत्र सज्जन सिंह को मध्यप्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया

गौ पुत्र सज्जन सिंह को मध्यप्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया

शिवपुरी। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ और सनातन धर्म की सेवा और रक्षा करने व कराने में लगा हुआ है आज दिनांक 26 सितंबर को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र शिशुपाल सिंह यादव, मध्यप्रदेश सचिव गौ पुत्र राधेश्याम यादव और अनेकों कार्यकर्ताओ के सहयोग से गौ पुत्र सज्जन सिंह को मध्यप्रदेश महामंत्री पद पर राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार के द्वारा नियुक्त कराया। संगठन आशा करता है कि गौ पुत्र सज्जन सिंह मध्यप्रदेश में विशाल सेना गठित करेंगे तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने में भागीदारी निभाएं

गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में मैदान में उतर कर निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ की और नंदी महाराज की सेवा और रक्षा करने में लगी हुई है जिन्हें परमपिता परमात्मा की कृपा हमेशा बरती रहे गौ पुत्र धर्म दास महाराज की आराधना है

सांच बारंबार तप नहीं, झूठ बराबर पाप।
ताके हिरदय सांच है,ताके हिरदय आप।।

गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन, तन, कर्म और वचन से भगवान की भक्ति करता है उसके हिरदय में भगवान वास करते हैं ऐसा संतों का आदेश है जो व्यक्ति दिखावा,छल, कपट और झूठ की नाव बनता है वो भव सागर में डूब जाता है और चौरासी लाख योनियों में भटकता रहता है।इस लिए अपने जीवन को भगवान के चरणों में समर्पित कर सच्चे मन से भक्ति और सेवा करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button