खबर

खातेगांव में दिव्या नर्सिंग होम में अनियमितता पाई जाने पर लाइसेंस रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया!*

*बड़ी खबर…*
अशोक तिवारी

*खातेगांव में दिव्या नर्सिंग होम में अनियमितता पाई जाने पर लाइसेंस रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया!*

—————

देवास 02 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला स्तरीय टीम द्वारा शिकायत के आधार पर खातेगांव में डॉ. दीपक विश्नोई द्वारा संचालित दिव्या नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नर्सिंग होम संचालन संबंधी अनेक गंभीर अनियमित्ताएँ पाई गईं, जिनमें प्रमुख रूप से चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टॉफ का अभाव, बायो मेडिकल वेस्ट का उचित समापन न होना, ऑपरेशन थिएटर में पानी टपकना, आईसीयू की अनुपलब्धता, नर्सिंग होम का रिकार्ड संधारित न होना, फायर एनओसी एवं विद्युत एनओसी प्रस्तुत न कर पाना, पार्किंग व्यवस्था का अभाव रहा। अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए यह पाया गया कि नर्सिंग होम लोक स्वास्थ्य एवं जन स्वास्थ्य की दृष्टि से संचालन योग्य स्थिति में नहीं है। जिस पर दिव्या नर्सिंग होम का लाइसेंस रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक को निर्देशित किया गया है कि वह तुरंत नर्सिंग होम का संचालन बंद कर इस कार्यालय को सूचित करें। आदेश की अवहेलना की स्थिति में उनके विरुद्ध होने वाली कार्यवाही के लिये वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। निरीक्षण टीम में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.शाहिद शेख, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. मनीषा मिश्रा, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ संतोष कोतकर एवं लिपिक श्री नरेंद्र जोशी शामिल थे।

सीएमएचओ डॉ बेक ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सेवा हेतु केवल विधिवत पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त संस्थानों का ही चयन करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग अथवा पुलिस प्रशासन को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button