कुआं हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों से मिले कमिश्नर एवं आईजी*
*कुआं हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों से मिले कमिश्नर एवं आईजी*

*हरसंभव मदद का दिया भरोसा*
*घटना के बारे में प्राप्त की विस्तृत जानकारी*
रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला ने मंगलवार को अजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत बीहरपुरवा में हुई कुआं धंसकने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अजयगढ़ पहुंचकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को सांत्वना दी तथा शासन प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों की मांगो के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। अधिकारीद्वय ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार सुरेन्द्र अहिरवार एवं जनपद पंचायत सीईओ सतीश नागवंशी भी मौजूद थे। विदित हो कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया है तथा मृत श्रमिकों के निकटतम वारिश को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायत राशि स्वीकृत की है। इसके पूर्व जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भी मौका स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारजनों से भेंट की गई। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस, प्रशासन की टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई की गई। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कार्रवाई संपन्न कर 5 शव निकाले। मृत श्रमिकों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में करवाया गया। बुधवार को मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।

