खबर

कांकेर जिले के बाह्य स्रोत कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग उठाई

लोकेशन-कांकेर (छत्तीसगढ)
जिला -कांकेर
जिला ब्यूरो -विक्रम ठाकुर

कांकेर जिले के बाह्य स्रोत कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग उठाई

चारामा, अमोड़ा, कांकेर व पुरी क्षेत्र से पहुंचे कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
कांकेर, 20 फरवरी 2026
जिले के विद्युत वितरण केंद्रों से जुड़े बाह्य स्रोत (आउटसोर्स) कर्मचारी अपनी लंबित वेतन संबंधी मांगों को लेकर विभागीय कार्यालय पहुंचे। चारामा, अमोड़ा, कांकेर तथा पुरी क्षेत्र से आए कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले चार माह से नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं, किंतु वेतन भुगतान में विलंब के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि निर्धारित दर के अनुरूप बेस पे तथा प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। पूर्व में भी इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र निराकरण का आग्रह किया गया था।
कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखते हुए विभाग से अनुरोध किया है कि बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य प्रभावित न हो और विद्युत व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विभागीय स्तर पर मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button