खबर

ओंकारेश्वर से मोरक्का की बनने वाले फोरलेन रोड में बरती जा रही है नियमितताएं।

ओंकारेश्वर / खंडवा
प्रदीप ठाकुर sky india न्यूज़ ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर से ग्राम मोर्तक्का की ओर इंदौर इच्छापुर फोरलेन को जोड़ते हुए कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे फोरलेन रोड में एसो आर एवं पीएनसी का पालन नहीं किया जा रहा है। कंपनी द्वारा पूर्णतः गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा। एन एच आईकै अधिकारी भी आंख मूंदकर बैठे हैं। यदि संबंधित अधिकारी द्वारा साइट का निरीक्षण भी किया जाता होगा तो फिर यह गुणवत्ता विहीन ड्रेनेज का कार्य क्यों किया जा रहा है जिसमें क्यूरिंग नहीं के बराबर की जा रही है। या यूं कहें कि क्यूरिंग की ही नहीं जा रही है।
इसी के चलते 2 जून को शाम के लगभग 5 बजे एक रेत का छोटा डंपर डुखिया गुंजारी रोड की ओर गुजरा उससे तो कंपनी द्वारा बनाई जा रही ड्रेनेज धस गई जिसमें डैपर उसमें फंस गया। वह तो गलामत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। इससे कंपनी द्वारा बनाए जा रहे रोड में घोर लापरवाही की जा रही है। वैसे भी कंपनी ने जगह-जगह नाली के लिए गहरे गड्ढे कर दिए हैं ना तो उसमें संकेतक लगाए हैं ना कि ही कोई सुरक्षित बेरीकेट लगाया गया है। ना ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है राहगीर एवं टू व्हीलर वाहन वाले धूल से परेशान होते रहते हैं। इसकी कहीं बात मीडिया के द्वारा सूचना देने के बाद भी फोरलेन रोड बनाने वाली
कंपनी द्वारा पूरी मनमानी की जा रही है।
हमारे संवाददाता द्वारा जब जब इसकी सूचना दी गई है तब यही इंजीनियर धनराज द्वारा जवाब दिया जाता है कि मैं दिखवाता हूं।
2 जून की घटना के बारे में भी जब उन्हें फोन पर हमारे संवाददाता मिश्रीलाल कोहरे के द्वारा 3 जून को अवगत कराया गया था लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे तो इस बारे में अभी तक पता ही नहीं है 24 घंटे बाद अवगत कराने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे तो अभी तक पता ही नहीं आप सोच सकते हैं कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कितने लापरवाह है कंपनी के अधिकारी हैं।
इसी घटना के बारे में सौरभ मिश्रा से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आप रुद्रा सर से इस सिलसिले में बात कीजिए इसके बारे मैं कुछ जवाब नहीं दे सकता।
कंपनी के एमडी रुद्रा जी ने फोन रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button